फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   raid on petrol pump in agra

आगरा तक पहुंची पेट्रोल पंपों की जांच, ताबड़तोड़ छापे

Thu, 04 May 2017 01:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Thu, 04 May 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
raid on petrol pump in agra
पेट्रोल पंपों पर ताबड़तोड़ छापे - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में पेट्रोल पंपों पर चिप लगाकर पकड़ी गई घटतौली के बाद एसटीएफ की कार्रवाई जारी है। वहीं आगरा में भी बांट-माप विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पेट्रोल पंपों पर ताबड़तोड़ छापे मारे जा रहे हैं। यहां मंगलवार को भी बांट-माप विभाग की टीम ने एडीएम के नेतृत्व में कार्रवाई की थी। बुधवार को भी दो पेट्रोल पंप चेक किए गए। यहां फाउंड्री नगर स्थित पेट्रोल पंप और सिकंदरा के कारगिल पेट्रोल पंप पर मशीनों की जांच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। 
विज्ञापन


इधर, एटा में डीएम के आदेश पर प्रशासनिक अफसरों की टीम, एचपीसीएल और ओईएम सदस्यों के साथ आगरा रोड स्थित जगजीत आटो व्हील पेट्रोल पंप पर छापेमारी करने पहुंचे। जिला पूर्ति अधिकारी गुलाब चंद यादव ने बताया कि आगरा रोड स्थित एटा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर छापा मारा। डीएसओ ने बताया कि जगजीत आटो व्हील पेट्रोल पंप पर मशीनों की जांच के दौरान चिप नहीं मिली लेकिन आठ में से तीन नोजल बंद मिले। चालू नोजल में प्रति पांच लीटर पर 20 से 30 एमएल की घटतौली मिली है। 
विज्ञापन


एचपीसीएल आगरा के क्षेत्रीय विक्रय अधिकारी सौरव कुमार ने बताया कि एटा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप आगरा रोड पर पांच नोजल चलते मिले जबकि तीन बंद मिले हैं। जांच में पंप पर प्रति पांच लीटर पर 20 से 30 एमएल घटतौली मिली है। नियमानुसार 0.05 एमएल से ज्यादा वेरिएशन नहीं होना चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई होगी। वहीं पेट्रोल पंप के मालिक पवन कुमार गुप्ता ने कहा नोजल मशीनों में वेरिएशन हर बार चेक करने पर अलग निकलेगा। वेरिएशन सभी नोजल में नहीं मिला है। इसे घटतौली नहीं कहा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में डीएम एटा अमित किशोर ने कहा कि एटा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर चेकिंग के दौरान तेल नापने में वेरिएशन (घटतौली ) मिला है। रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। जिले के सभी पेट्रोल पंप पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। 


फिरोजाबाद में नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में बांट-माप विभाग और पूर्ति विभाग की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान इंडियन ऑयल के अधिकारी भी मौजूद रहे। बताया गया है कि एसएन रोड स्‍थित पेट्रोल पंप पर चेकिंग के दौरान कई कमियां मिली हैं। एक यूनिट मशीन का कार्ड निकालकर टेस्ट के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है। एक मशीन को सील कर दिया गया है। 









 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed