{"_id":"5b1662794f1c1bf26e8b64ad","slug":"raid-on-illegal-drugs-warehouse-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में चल रहा था दवा का काला कारोबार, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में चल रहा था दवा का काला कारोबार, ऐसे हुआ खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 05 Jun 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
demo pic
आगरा में ड्रग विभाग ने बल्केश्वर कॉलोनी स्थित घर में चल रहे दवा के अवैध गोदाम पर छापा मारा। यहां बिना बिल की लगभग आठ लाख दवाएं जब्त कर सील कर दी गई हैं।
इनमें पांच दवाओं के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। ये सभी दवाएं सैंपल की हैं, जो लखनऊ और गोरखपुर के मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) से खरीदी जाती थीं।
औषधि नियंत्रण विभाग को सूचना मिली कि बल्केश्वर कॉलोनी में मकान नंबर में 72/12 में दवाओं का अवैध गोदाम चल रहा है। इस पर सूचना पर सहायक आयुक्त (ड्रग) के पुलिस बल के साथ चार सदस्यीय टीम ने छापा मारा।

Trending Videos
एक कमरा दवाओं से भरा हुआ था। जांच करने पर ये सभी सैंपल (फिजीशियन सैंपल, नॉट फॉर सेल) की दवाएं पाई गईं। टीम ने मनीष भाटिया पुत्र सतीश भाटिया से इनके बिल और गोदाम का लाइसेंस मांगा, लेकिन वह नहीं दिखा पाया।
15 बोरों में इन दवाओं को भरा जा सका। इसकी बाजार की कीमत लगभग आठ लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में पता चला कि ये दवाएं लखनऊ और गोरखपुर के एमआर से बेहद सस्ती दर पर खरीदकर आगरा में बेची जाती थी।
ड्रग विभाग ने आरोपी के खिलाफ थाना न्यू आगरा में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को भेज दिया है। सहायक आयुक्त ड्रग शिवशरण सिंह ने बताया कि बिना लाइसेंस के दवा गोदाम चल रहा था। 15 बोरे दवाएं जब्त की हैं।