{"_id":"67eacf6807c46b54170bfcc5","slug":"raid-in-search-of-the-state-secretary-of-azad-samaj-party-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-134638-2025-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव की तलाश में पुलिस, लगातार दे रही दबिशें; फायरिंग कर फैलाई थी दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव की तलाश में पुलिस, लगातार दे रही दबिशें; फायरिंग कर फैलाई थी दहशत
Tue, 01 Apr 2025 01:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:19 PM IST
सार
वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव की तलाश में पुलिस लगातार दबिशें दे रही है। आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।
विज्ञापन
आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी। संवाद
विस्तार
मैनपुरी के कस्बा किशनी में बिधूना चौराहे पर गिट्टी बालू के धंधे में वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही हैं। नेता के घर के बाहर पुलिस भी तैनात कर दी गई है। सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों को जेल भेजा है। फायरिंग के दौरान दो गोलियां लगने से घायल हुए उदयवीर का मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार चल रहा है।
ये भी पढ़ें - दुस्साहस: आगरा में सराफ के घर पथराव, फायरिंग से फैली दहशत; पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दुस्साहस: आगरा में सराफ के घर पथराव, फायरिंग से फैली दहशत; पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी
विज्ञापन
कस्बा में रविवार को विधूना चौराहे के पास गिट्टी-बालू के धंधे में वर्चस्व को लेकर अंधाधुंध फायरिंग हुई थी। फायरिंग की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। फायरिंग के दौरा भिटारा के रहने वाले किसान उदयवीर के पैर में दो गोलियां लगी थीं। वहीं एक पक्ष से अनिल यादव उर्फ शीलू निवासी बखतपुर मारपीट में घायल हो गया था। घटना के बाद घायल उदयवीर के पुत्र अंकित ने आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव आलोक यादव सहित दोनों गुटों के लाेगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बिधूना चौराहे पर हुई इस घटना के बाद पुलिस मुख्य आरोपी बताए जा रहे आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव आलोक यादव की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। हालांकि अभी तक नेता की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं आलोक के घर के बाहर पुलिस भी तैनात कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बताया कि फायरिंग की इस घटना में उमेश चंद्र उर्फ लंबरी निवासी नगला पोहपी थाना एलाऊ, शिवपाल सिंह निवासी पृथ्वीपुर, विनय कुमार उर्फ लल्लू निवासी नगला घासी और अनिल कुमार उर्फ शीलू निवासी बखतपुर को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा गया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही सभी आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें - JS University News: जेएस यूनिवर्सिटी के कोर्सों की डिग्रियां फर्जी, रद्द होगी मान्यता ! नोटिस हुजा जारी; जेल में हैं कुलाधिपति
ये भी पढ़ें - JS University News: जेएस यूनिवर्सिटी के कोर्सों की डिग्रियां फर्जी, रद्द होगी मान्यता ! नोटिस हुजा जारी; जेल में हैं कुलाधिपति
मूलरूप से एलाऊ क्षेत्र का रहने वाला है आलोक
पुलिस विधूना चौराहे पर हुई फायरिंग की घटना में जिस आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव आलोक की तलाश कर रही है। वह मूल रूप से थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव लेखराजपुर का रहने वाला है। वर्तमान में वह कुसमरा क्षेत्र में रह कर मौरंग का कारोबार कर रहा है।

बिधूना चौराहे के पास बंद रहीं दुकानें
सोमवार को बिधूना चौराहे पर कई दुकानों के शटर गिरे हुए नजर आए। वहीं दुकानों के बाहर से ट्रक भी नदारद नजर आए। मार्ग पर आम लोगों की आवाजाही रही, मगर मौरंग का धंधा करने वाले नहीं दिखे।
सोमवार को बिधूना चौराहे पर कई दुकानों के शटर गिरे हुए नजर आए। वहीं दुकानों के बाहर से ट्रक भी नदारद नजर आए। मार्ग पर आम लोगों की आवाजाही रही, मगर मौरंग का धंधा करने वाले नहीं दिखे।