फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raid in Mathura for black marketing of rail tickets one arrested

Mathura: रेल टिकट की कालाबाजारी को लेकर मथुरा में छापा, एक गिरफ्तार

Fri, 23 Dec 2022 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Dec 2022 12:01 AM IST
सार

आरपीएफ ने जनसेवा केन्द्र से लेपटॉप, प्रिंटर और नकदी जब्त की है। आरपीएफ प्रभारी अवधेश गोस्वामी ने बताया कि रेल टिकट को व्यक्तिगत आईडी से प्राप्त कर बेचने वाले को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Raid in Mathura for black marketing of rail tickets one arrested
arrested - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मथुरा में व्यक्तिगत आईडी बनाकर ई-टिकट बेचने वाले को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से रेल टिकट सहित टिकट बनाने में प्रयोग होने वाला सामान भी जब्त किया गया है।

विज्ञापन

10 ई-टिकट बरामद

आरपीएफ को सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग व्यक्तिगत आईडी पर रेल टिकट बनाकर बेच रहे हैं। सूचना पर चावला मार्केट मथुरा नयति हॉस्पिटल पर चल रहे सतगुरुजनसेवा केन्द्र पर छापा मारा गया। जहां से व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने 10 ई-टिकट बरामद किए गए। आरपीएफ ने इसके संचालक पंकज शर्मा निवासी छटीकरा चंद्रनगर कोटा को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ ने जनसेवा केन्द्र से लेपटॉप, प्रिंटर और नकदी जब्त की है। आरपीएफ प्रभारी अवधेश गोस्वामी ने बताया कि रेल टिकट को व्यक्तिगत आईडी से प्राप्त कर बेचने वाले को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

ट्रेन में चोरी की घटना का किया खुलासा

जीआरपी चलती ट्रेन में हुई चोरी की घटना का 36 घंटे में खुलासा किया है। 20 दिसंबर की रात को जीआरपी को यात्री राजेंद्र भारद्वाज द्वारा सूचना दी गई थी कि मालवा एक्सप्रेस से उसका दो मोबाइल फोन, नकदी रखा बैग चोरी हुआ है। जीआरपी ने मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने तीन टीमों को गठन किया। मात्र 36 घंटे में ही जीआरपी ने चोरी करने वाले अमित निवासी इंडस्ट्रीज एरिया, पन्नापुर चौकी हाइवे तथा सचिन निवासी कंपनी बाग कोतवाली चांदनी चौक पुरानी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से तीन एंड्रायड फोन, एक हैंडबैग व अन्य सामान बरामद हुआ है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि पकडेे़ गए दोनों चोर आदतन अपराधी हैं और वारदातों को अंजाम देते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed