{"_id":"5d6415b88ebc3e01767f32d5","slug":"raid-in-mailprui-mainpuri-news-agr4027025142","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण कर भरे नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण कर भरे नमूने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नकली उर्वरक व बिला बिल उर्वरकों की बिक्री पर शिकंजा कसने के लिए कृषि विभाग अभियान चला रहा है। इसी के तहत सोमवार को जिला कृषि अधिकारी ने दुकानों का निरीक्षण कर पांच नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
सोमवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह ने विकास खंड सुल्तानगंज के आलीपुर खेड़ा में खाद बीज की दुकानों की चेकिंग की। सबसे पहले वे कस्बा स्थित गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी पर पहुंचे। यहां उन्होंने उर्वरक स्टॉक रजिस्टर व पॉस मशीन से बिक्री देखी। सभी अभिलेख सही मिलने के बाद उन्होंने गुप्ता खाद भंडार का निरीक्षण किया। यहां से उन्होंने जिंक, डीएपी और एमओपी उर्वरकों के नमूने लिए। उन्होंने कस्बा स्थित वैष्णो खाद भंडार का भी निरीक्षण किया, लेकिन सब कुछ ठीक मिला।
वहीं मां दुर्गा खाद भंडार छाछा पर निरीक्षण के दौरान जिंक और एमओपी का नमूने भरे। उन्होंने दुकानदारों को निर्देशित किया कि शासन की ओर से निर्धारित दरों पर ही उर्वरकों की बिक्री करने के साथ ही पॉस मशीन से ही बिक्री की जाएगी। किसानों को भी उन्होंने रसीद लेने के लिए कहा। निरीक्षण की सूचना मिलते ही कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले।