फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raid in hotel of former BSP candidate men and women caught in such condition police felt ashamed

UP: बसपा के पूर्व प्रत्याशी के होटल में छापा, ऐसे हाल में पकड़े गए युवक-युवतियां; शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस

Sun, 05 May 2024 09:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 May 2024 09:01 PM IST
सार

बसपा से चुनाव लड़ चुके अशोक चौहान के होटल में पुलिस ने छापा मारा। यहां पुलिस के ऐसे हाल में युवक और युवतियां मिले, कि शर्म से आंखें झुक गईं।
 

विज्ञापन
Raid in hotel of former BSP candidate men and women caught in such condition police felt ashamed
Sex Racket (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के पावर हाउस रोड स्थित शिवम होटल एंड रेस्टोरेंट में खरपरी के अशोक चौहान देह व्यापार करा रहे थे। अशोक चौहान बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने दबिश देकर मैनेजर सहित तीन युवक और तीन युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। देर रात पुलिस ने संचालक सहित सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पकडे़ गए सभी सात लोगों को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन

 

इंस्पेक्टर क्राइम छत्रपाल सिंह ने शुक्रवार की देर शाम देह व्यापार की सूचना पर पावर हाउस रोड स्थित शिवम होटल एंड रेस्टोरेंट पर दबिश दी थी। इस दौरान वहां मौजूद मैनेजर राज बैस निवासी खरपरी से पूछताछ की तो उसने बताया कि खरपरी निवासी अशोक सिंह चौहान के कहने पर वह महिलाओं को वहां लेकर आता है। वहां पर देह व्यापार कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से तीन कमरों में मिले दो अन्य युवक व तीन युवतियों को भी पकड़ा।युवतियों ने पूछताछ में आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए देह व्यापार करने की बात कबूल की। पुलिस ने होटल संचालक अशोक सिंह चौहान निवासी खरपरी, राज बैस खरपरी, सौरभ निवासी नगला खरा भोगांव, दिव्यांग भारद्वाज निवासी पुराना बाजार बेवर के अलावा फतेहगढ, भोगांव और बेवर की रहने वाली तीन युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को गिरफ्तार सभी छह आरोपी पुलिस ने न्यायालय में पेश किए।
विज्ञापन

बसपा से लड़ा था विधानसभा चुनाव
अशोक चौहान फौजी ने 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा था। उसने भोगांव विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर पर्चा दाखिल किया था। लेकिन यहां उसे हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा के रामनरेश अग्निहोत्री ने जीत दर्ज की थी। चुनाव के बाद में अशोक चौहान फौजी ने बसपा छोड़ सपा का दामन थाम लिया था। चर्चा ये भी है कि चुनाव में समर्थन न करने के चलते ही कुछ नेताओं के इशारे पर ये कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed