फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rahul, the main accused in the triple murder, was arrested in a police encounter.

Agra News: तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी राहुल पुलिस मुठभेड़ गिरफ्तार

Tue, 20 Jun 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 20 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rahul, the main accused in the triple murder, was arrested in a police encounter.
करहल। नगला अतिराम में तीन लोगों की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी राहुल यादव को मंगलवार की सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। मौके पर पहुंचे एसपी और एएसपी ने आरोपी से जानकारी ली। उसने हत्या करने की बात कबूल की। उसके पास से वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर राहुल यादव ने रास्ते के विवाद में चाचा कायम सिंह, बाबा रामेश्वर सिंह और भाभी ममता देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। फायरिंग की दौरान गोली लगने से सरोजनी देवी घायल हो गईं थीं। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है। तिहरे हत्याकांड में राहुल सहित नौ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश कर रहीं थीं।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली की नगला अतिराम में हुए तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी राहुल यादव अवाली गांव से करहल की ओर बाइक से जा रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक करहल केपी सिंह, थानाध्यक्ष कुर्रा अमित सिंह ने टीम के साथ चेकिंग शुरू कर दी। तभी रेलवे अंडर पास की तरफ से राहुल आता दिखाई दिया। टीम ने रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी विनोद कुमार और एएसपी राजेश कुमार ने पूछताछ की। तो आरोपी ने तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने का अपराध कबूल किया। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed