फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   radhamohan

पीएम पर आरोप लगाने वाला खुद जमानत पर है: राधा मोहन 

Fri, 23 Dec 2016 01:13 AM IST
पीएम पर आरोप लगाने वाला खुद जमानत पर है: राधा मोहन 
पीएम पर आरोप लगाने वाला खुद जमानत पर है: राधा मोहन  Updated Fri, 23 Dec 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
radhamohan
पीएम पर आरोप लगाने वाला खुद जमानत पर है: राधा मोहन  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अंतर्राष्ट्रीय दलहन वर्ष के समापन कार्यक्रम में आए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला किया तो कांग्रेस सरकार की नीतियों को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। किसानों के मामले में उन्होंने यूपी की सपा सरकार को भी नहीं बख्शा।
विज्ञापन

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए राधा मोहन सिंह ने कहा कि नोटबंदी पर राहुल गांधी के बयानों को उनकी पार्टी के नेता ही गंभीरता से नहीं लेते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भ्र्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले राहुल गांधी तो खुद जमानत पर घूम रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में योजनाएं और मिशन तो खूब बने लेकिन सब कागजी थे। योजनाओं और मिशन को अंजाम तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता नहीं थी। मोदी सरकार बनते ही योजनाओं पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि  दस वर्ष तक जो खटिया पर सोते रहे, किसानों के लिए कुछ नहीं किया अब वे किसान-किसान चिल्ला रहे हैं। यूपी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि स्वाइल हेल्थ मैनेजमेंट के तहत सरकार ने करीब 4.5 करोड़ किसानों को कार्डों का वितरण किया है। देश में करीब 14 करोड़ किसानों का लक्ष्य है। इनमें अकेले यूपी में करीब 2.63 करोड़ किसान हैं। लेकिन यूपी में अभी तक महज 40 लाख किसानों को कार्ड बांटे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed