{"_id":"6ab985e99f9c0edca708f004","slug":"radha-rani-challengers-anthem-warriors-and-imhh-unpredictables-won-their-matches-agra-news-c-365-1-sagr1044-110074-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राधा रानी चैलेंजर्स, एंथम वॉरियर्स और आईएमएचएच अनप्रिडिक्टेबल्स ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राधा रानी चैलेंजर्स, एंथम वॉरियर्स और आईएमएचएच अनप्रिडिक्टेबल्स ने जीते मैच
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता
आगरा। आगरा इंटर सोसाइटी लीग में रविवार को तीन मुकाबले खेले गए। राधा रानी चैलेंजर्स, एंथम वॉरियर्स और आईएमएचएच अनप्रिडिक्टेबल्स ने अपने-अपने मुकाबले जीते। एंथम अवतार्स और गणपति ग्लैडिएटर्स के बीच चौथा मैच खराब आउटफील्ड के कारण बाधित रहा।
बृजमोहन बंसल की स्मृति में आयोजित हो रहे मैच में रविवार को राधा रानी चैलेंजर्स ने स्काई सिटी इलेवन को 52 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राधा रानी ने आठ विकेट पर 152 रन बनाए। राम ने 43 और संकेत यादव ने 29 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्काई सिटी इलेवन आठ विकेट पर 100 रन ही बना सकी। अथर्व यादव ने तीन और जितेंद्र लछवानी ने दो विकेट लिए।
दूसरे मुकाबले में एंथम वॉरियर्स ने अपर्णा प्रेम फाइटर्स को 19 रन से शिकस्त दी। एंथम ने सात विकेट पर 137 रन बनाए। कप्तान निकू ने 44 रन की पारी खेली और गेंदबाजी में पांच विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। जवाब में अपर्णा प्रेम फाइटर्स की टीम 118 रन पर सिमट गई। तीसरे मैच में आईएमएचएच अनप्रिडिक्टेबल्स ने अपर्णा पंचशील स्ट्राइकर्स को सात विकेट से हराया।
विज्ञापन
अपर्णा पंचशील ने 140 रन बनाए। आईएमएचएच के डॉ. पार्थ बघेल ने पांच विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए विजेता टीम ने 16 ओवर में तीन विकेट खोकर 142 रन बना लिए। शशांक ने 45, मुकुल जैन ने 37 और अमन यादव ने नाबाद 35 रन बनाए।