फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Radha Ashtami 2023 Crowd in Barsana elderly woman and man died

मथुरा न्यूज: राधा अष्टमी पर दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की मौत, सीएम योगी ने दुख जताया

Sat, 23 Sep 2023 10:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Sep 2023 10:34 AM IST
सार

मथुरा के बरसाना में राधा अष्टमी के अवसर पर दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इस सूचना के बाद प्रशासन में खलबली मच गई है। हालांकि प्रशासन ने उन खबरों का खंडन भी किया है, जिसमें भीड़ के दबाव के कारण इसे हादसा बताया जा रहा है।   

विज्ञापन
Radha Ashtami 2023 Crowd in Barsana elderly woman and man died
बरसाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा के बरसाना में राधा अष्टमी पर दो श्रद्धालुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भीड़ के दबाव के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौत के पीछे बीमारी होने का दावा किया है। वहीं, प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि दोनों ही श्रद्धालुओं की मौत बीमारी से हुई है। भीड़ के दबाव से किसी की मौत नहीं हुई है। मृतकों में बुजुर्ग महिला श्रद्धालु इलाहाबाद की रहने वाली है। वहीं, दूसरे बुजुर्ग मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख प्रकट किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि शनिवार तड़के पुलिस को दो श्रद्धालुओं की बरसाना में मौत होने की जानकारी मिली। बरसाना थाना इंस्पेक्टर को मौके पर भेजा गया। पुलिस को सुदामा चौक से कटरा चौक जाने वाले मार्ग पर एक बुजुर्ग का शव मिला। आसपास भीड़ लगी हुई थी। मृतक की उम्र करीब 70 वर्ष है। पुलिस ने भीड़ से पूछताछ कर शिनाख्त का प्रयास किया, मगर अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी मौत कटरा चौक के पास 60 वर्षीय महिला श्रद्धालु राजमणि निवासी प्रयागराज की हुई है। राजमणि राधारानी के दर्शन करने अपने परिवार के साथ बरसाना पहुंची थीं। सुबह दर्शन को जाने वाली थीं। अचानक से उनकी शुगर बढ़ने से तबीयत खराब हो गई। उनकी बहन शोभा ने दवा दी तो वह अचेत होने लगीं। डॉक्टर के पास उन्हें उपचार के लिए ले जाने लगे। मगर, रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

राजमणि की बहन सोभा ने बताया उनको शुगर की बीमारी थी। धर्मशाला से डॉक्टर के पास ले जा रहे थे। तभी रास्ते में दम तोड़ दिया। सीएचसी प्रभारी मनोज ने बताया महिला श्रद्धालु को मृत अवस्था में लाया गया था। एसपी देहात के अनुसार अज्ञात पुरुष श्रद्धालु का शव पोस्टमार्टम हाउस पर भेज दिया गया है। वहीं, महिला श्रद्धालु के शव को उसके परिवार वाले बिना पोस्टमार्टम कराए ले गए हैं। वहीं इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed