फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Racket of making fake birth certificates busted, two arrested

Agra News: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Wed, 06 Dec 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 06 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Racket of making fake birth certificates busted, two arrested
कासगंज। सोरोंजी थाना पुलिस ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, प्रिंटर व मोबाइल बरामद किए हैं। धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को जेल भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बुधवार को बताया कि होडलपुर के युवक साहिल सिसोदिया ने उन्हें फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले में लिखित शिकायत दी थी। इसकी जांच की गई तो फर्जी प्रमाणपत्र का मामला सामने आया। मामले के खुलासे के लिए सीओ सदर अजीत चौहान के नेतृत्व में थाना पुलिस व सर्विलांस टीम को लगाया गया। पुलिस ने सीएचसी गवर्नेंस जनसेवा केंद्र की आड़ में चल रहे केंद्र से आकाश सक्सेना निवासी मोहल्ला कटरा एवं गौरव निवासी कसेरे बाजार को गिरफ्तार कर लिया। सोरोंजी कोतवाली के इंस्पेक्टर भोजराज अवस्थी ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की तो प्रकाश में आया कि शिकायतकर्ता अपने आधार कार्ड में जन्मतिथि सही कराने के लिए केंद्र पर गया था। उसके पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं था। आकाश ने साहिल को रोककर कहा कि 300 रुपये में जन्म प्रमाण पत्र बन जाएगा। साहिल ने 300 रुपये देकर जन्म प्रमाण पत्र बनवा लिया। जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर जन्मतिथि सही कराने के लिए साहिल विकास भवन गया तो जन्म प्रमाणपत्र को विकास भवन में गलत बताया गया। इससे साहिल सकते में आ गया और मामले की शिकायत पुलिस से की। जांच पड़ताल में प्रमाणपत्रों का फर्जीवाड़ा सामने आया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट व धोखाधड़ी की धाराओं में मामला पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed