फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   question over evm in samajwadi party meeting in agra

सपा के अधिवेशन में ईवीएम से चुनाव पर उठे सवाल, रक्षा-विदेश नीति पर केंद्र को घेरा

Fri, 06 Oct 2017 07:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 06 Oct 2017 07:37 AM IST
विज्ञापन
question over evm in samajwadi party meeting in agra
रामगोपाल यादव और अ‌ख‌िलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अधिवेशन में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति पर मुहर लगा दी है। किसानों की कर्ज माफी, नोटबंदी और जीएसटी मुख्य मुद्दा रहेंगे। 
विज्ञापन


अधिवेशन में राजनीतिक और आर्थिक प्रस्तावों के तहत इन मुद्दों को कार्यकारिणी के साथ प्रतिनिधियों से हाथ उठाकर इसको हरी झंडी भी दे दी गई है। केंद्र सरकार की विदेश और रक्षा नीति पर भी खूब सवाल उठाए गए।
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को आगरा के तारघर मैदान पर सपा का 10वां राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ। अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ-साथ राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव रखे गए। पार्टी महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने इन्हें पढ़कर सुनाया। उन्होंने सबसे पहले चुनाव आयोग द्वारा ईवीएम (इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन) के माध्यम से कराए जाने वाले चुनाव पर सवाल उठाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामगोपाल ने कहा कि वर्ष 2014 और 2017 के चुनाव जीतने के लिए इनमें गड़बड़ी कराई गई। सोशल मीडिया के सहारे उन्माद फैलाया गया, यह किसी से छुपा नहीं है। सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा ने झूठे वादे किए। 

भाजपा के लिए देश से बड़ा दल

question over evm in samajwadi party meeting in agra
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
रामगोपाल ने कहा कि सत्ता हासिल करने को भाजपा के लिए देश से बड़ा दल हो गया है। राजनीतिक प्रस्ताव के तहत सीबीआई के दुरुपयोग का भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि देश की दूसरी पार्टियों के नेताओं को तोड़ने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है। डरा-धमकाकर उन्हें तोड़ा जा रहा है। 

केंद्र सरकार की रक्षा और विदेशी नीति को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भाजपा ने खूब प्रचार किया, जबकि इसके बाद आतंकी हमले काफी बढ़े। पहले की अपेक्षा जवान ज्यादा शहीद हुए हैं। 

वहीं, विदेश नीति पर कहा कि मित्र देशों से संबंध खराब हुए हैं। विदेश नीति फेल साबित हुई है। पड़ोसी मुल्कों से भी संबंध ठीक नहीं हैं, जो कभी भारत के साथ थे, अब उनके चीन और पाकिस्तान के साथ बेहतर संबंध हैं। रूस भी हमें छोड़कर पाक से नजदीकी बढ़ा रहा है।

आखिरी समय पर रोके प्रस्ताव

रामगोपाल ने कहा कि भाजपा ने 2014 में दो करोड़ नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने का वादा किया था, ऐसा कुछ नहीं हुआ। हालात इसके उलट हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति भी ठीक नहीं हैं। कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ छल किया गया है। साथ ही नोटबंदी और जीएसटी से व्यापारियों को काफी परेशानी हुई है, उनकी कमर तोड़कर रख दी है। 

प्रस्ताव में भाजपा के इन दोनों फैसलों से चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं, बुलेट ट्रेन पर भी तंज कसा। कहा कि जापान के झांसे में आकर मोदी सरकार का धन और संसाधन बर्बाद कर रहे हैं। 

इन प्रस्तावों की प्रतिलिपि अंतिम समय पर जारी होने से रोक दी गई। बताया जा रहा है कि इसमें कुछ बदलाव होना है। हालांकि रामगोपाल ने दावा किया कि किसी प्रस्ताव के संबंध में न तो कोई सुझाव आया है और न ही संशोधन का प्रस्ताव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed