फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   question arise on need of chambal safari

...चलो पगडंडी तो पक्की हो ही जाएगी

Sun, 07 Feb 2016 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Sun, 07 Feb 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
question arise on need of chambal safari
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की साइकिल ट्रैक योजना शहर में अभी तक धरातल पर नहीं आ सकी है। करीब छह किलोमीटर के ट्रैक में से महज दो स्थानों पर माडल ट्रैक बनाकर छोड़कर दिया है, उस पर साइकिल सवार तो नहीं लेकिन पशु बड़े आराम से चलते हैं। ऐसे में आगरा से चंबल सफारी तक प्रस्तावित ट्रैक के औचित्य पर सवाल उठ रहे हैं लेकिन लोग इसी में संतोष कर रहे हैं कि साइकिल चले या न चले गांव की पगडंडियां तो पक्की हो जाएंगी।
विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पर्यावरण के लिहाज से साइकिल की सवारी को बढ़ावा देने के लिए ट्रैक निर्माण की योजना बनाई गई थी। लखनऊ में तो ट्रैक बन गया, लेकिन आगरा में अभी तक तैयार नहीं हुआ है। जितने हिस्से में ट्रैक बना है, वहां साइकिल नहीं चलाई जा सकती है। इसके बावजूद पिछले महीने बर्ड फेस्टिवल का उद्घाटन करने आए अखिलेश यादव ने आगरा से चंबल और लाइन सफारी तक ट्रैक बनाने का एलान कर दिया। यह ट्रैक करीब 197.58 किलोमीटर लंबा होगा। आगरा जिले की सीमा में करीब 151 किलोमीटर और इटावा में करीब 46 किलोमीटर लंबा होगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, करीब 119 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले यह ट्रैक मुख्य सड़क के सहारे नहीं होगा। इसे गांव की पगडंडियों, नहरों की पटरियों से होकर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

 
कंकरीट से बनने वाले ट्रैक की पगडंडियों पर इसकी चौड़ाई करीब दो मीटर और नहरों की पटरियों पर करीब तीन मीटर होगी। लाइन सफारी तक कई ऐतिहासिक स्थल जैसे राजा भोज की हवेली, नौ गवां का किला, जैन तीर्थ स्थल भी देखने को मिलेंगे। लोगों का मानना है कि इस ट्रैक पर पर्यटक साइकिल चलाएं या न चलाएं लेकिन ग्रामीणों को जरूर सुविधा हो जाएगी। गांव की पगडंडियां और नहर की पटरियां पक्की हो जाएंगी, जिससे उन्हें आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed