{"_id":"6ab19d3f54185e3da90e5e28","slug":"queen-victoria-becomes-champion-in-the-girls-category-for-the-second-consecutive-time-agra-news-c-365-1-sagr1045-109967-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बालिका में क्वीन विक्टोरिया लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बालिका में क्वीन विक्टोरिया लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन
विज्ञापन
जनपदीय अंडर-14, 17 व 19 बालक-बालिका ताइक्वांडो
आगरा। बेलनगंज स्थित श्री केदारनाथ सेकसरिया कन्या इंटर कॉलेज में खेली गई 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय अंडर-14, 17 व 19 बालक-बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में क्वीन विक्टोरिया कन्या इंटर कॉलेज ने शानदार खेल दिखाते हुए लगातार दूसरी बार ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में क्वीन विक्टोरिया कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने 10 स्वर्ण, 8 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल कर कुल 75 अंकों के साथ ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जबकि श्री सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज 4 स्वर्ण, 4 रजत व 3 कांस्य पदकों के साथ कुल 35 अंक के साथ ओवरऑल उपविजेता रहा।
बालिका वर्ग में केशवी, दीपिका, समृद्धि, अनिका, प्रतिष्ठा, निशा, परी, पायल, योगिता, प्राची, रश्मि, आरोही, दिव्या, यशस्वी, प्रियंका, जानवी, पायल, वैष्णवी, किंजल, भावना और गुंजन ने स्वर्ण पदक जीते।