फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Quack shop sealed in case of death of Shiksha Mitra

Agra News: शिक्षा मित्र की मौत के मामले में झोलाछाप की दुकान सील

Mon, 10 Nov 2025 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 10 Nov 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Quack shop sealed in case of death of Shiksha Mitra

विज्ञापन
मैनपुरी। सीएमओ के निर्देश पर नोडल अधिकारी ने गांव बजरतलिया में शिक्षा मित्र की मौत के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद वे हाजीपुर तिराहा स्थित झोलाछाप की दुकान को सील करते हुए नोटिस चस्पा किया। कुर्रा क्षेत्र के गांव बजरतलिया निवासी उमेश चंद्र की 45 वर्षीय शिक्षामित्र पत्नी निलेश देवी को बुखार आने पर सात नवंबर को परिजन ने कुर्रा गांव के हाजीपुर तिराहा स्थित झोलाछाप अमित सविता की दुकान पर उपचार कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी हालत बिगड़ी तो झोलाछाप अपनी कार से पीजीआइ सैफई लेकर पहुंचा। वहां जांच के बाद निलेश देवी को मृत घोषित कर दिया। इस बीच झोलाछाप शव छोड़कर भाग गया। गुस्साए परिजन शव दुकान पर ले आए और झोलाछाप पर गलत उपचार का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया था। सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता ने नोडल अधिकारी डाॅ. आशुतोष कुमार को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सोमवार को नोडल अधिकारी ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed