फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PWD JE taking bribe from contractor video goes viral in agra

रिश्वतखोरी: एटा में ठेकेदार से रुपये लेते पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर का वीडियो वायरल

Sat, 05 Jun 2021 11:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Jun 2021 11:27 AM IST
सार

प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टोलरेंस पॉलिसी अपनाए हुए हैं, लेकिन सरकारी कार्यालयों में अभी भी रिश्वतखोरी की जड़ें पनप रही हैं। आए दिन रिश्वतखोरी के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस बार एटा जिले में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
PWD JE taking bribe from contractor video goes viral in agra
रुपये गिनता जेई (वीडियो से ली गई तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिले में लोक निर्माण विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एक ठेकेदार से रुपये लेते दिखाई दे रहे हैं। यह रकम एक प्रोजेक्ट का बजट पास कराने के नाम पर लेने की बात कही जा रही है। हालांकि वीडियो कब का है, यह पता नहीं चल पाया है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोग गर्म कपड़े पहने दिखाई दे रहे हैं, जिससे माना जा रहा है कि यह वीडियो जनवरी या दिसंबर में बनाया गया है। 

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की ओर से सीओ आवास के मरम्मत का काम किया गया। इसके लिए टेंडर जारी हुआ। टेंडर जारी होने के बाद ठेकेदार ने अपना बजट पास कराया। बजट पास कराने और निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार ने जेई गजेंद्र कुमार से संपर्क किया। ठेकेदार के मुताबिक लेनदेन का मामला तय हुआ, लेकिन रुपये देते समय ठेकेदार ने चुपके से वीडियो बनवा लिया। जिसे वायरल कर दिया। 
विज्ञापन


जोंस मिल मामला: पुलिस की लापरवाही से आरोपी पक्ष के प्रार्थनापत्र पर स्थानांतरित हो गई जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में ठेकेदार द्वारा दिए गए रुपये जेई गिनता हुआ नजर आ रहा है। जिसमें छह हजार रुपये की बात कही जा रही है। वीडियो में जेई समेत मौजूद लोग स्वेटर और मफलर डाले दिखाई दे रहे हैं। इससे माना जा रहा है कि वीडियो काफी पुराना है, जिसे अब वायरल किया गया है। 

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई गजेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसा कुछ जानकारी में नहीं है कि रुपये लेते हुए कोई वीडियो वायरल हुआ है, न ही हमने किसी ठेकेदार से रुपये लिए हैं। उधर, पीडब्लयूडी के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि बजट पास कराने के नाम पर रुपये लेने का एक वीडियो जानकारी में आया है। मामले की जांच कराकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed