फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PWD engineer is threatening the person who got him arrested red handed while taking bribe

Agra: जिसने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कराया, उसे धमका रहा पीडब्ल्यूडी का अभियंता; दहशत में पीड़ित

Mon, 24 Mar 2025 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Mar 2025 09:18 AM IST
सार

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कराया गया। जिसने शिकायत की अब सहायक अभियंता उसे धमकी दे रहा है। 
 

विज्ञापन
PWD engineer is threatening the person who got him arrested red handed while taking bribe
रिश्वत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सड़क निर्माण के बिल पास करने के एवज में सवा लाख रुपये रिश्वत लेते जिसने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सहायक अभियंता को रंगेहाथ गिरफ्तार कराया, उसे ही अब अभियंता धमका रहा है। शिकायतकर्ता लाल सिंह ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है।
विज्ञापन


विजिलेंस टीम ने पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-2 के सहायक अभियंता सुरजीत सिंह को 28 अगस्त को सवा लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में रंगेहाथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 9 अक्तूबर को 42 दिन बाद जमानत मिल गई। न्यायालय विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में विजिलेंस टीम ट्रैपिंग के समय की सीसीटीवी फुटेज व डीवीआर प्रस्तुत नहीं कर सकी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: गर्भवती भूल से भी न करें ये छह गलतियां...प्री-मेच्योर डिलीवरी का खतरा, इसलिए बच्चों में मिल रहे ये रोग
विज्ञापन
विज्ञापन



जमानत के बाद 20 मार्च को आरोपी बहाल हो गया। 21 मार्च को पीडब्ल्यूडी में उसी पद पर तैनाती मिल गई। शिकायतकर्ता लाल सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में उल्लेख किया है कि बहाली के बाद सहायक अभियंता उनका उत्पीड़न कर रहा है। भुगतान नहीं होने दे रहा। उन्हें धमकाया भी जा रहा है।

ये भी पढ़ें -  UP: जिस बुजुर्ग की फावड़े से प्रहार कर हुई हत्या...उसकी अंत्येष्टि पर भी विवाद, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप


इस मामले में अधिशासी अभियंता गजेंद्र वार्ष्णेय को भी विजिलेंस ने आरोपी बनाया था, लेकिन उनके विरुद्ध भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं, इस संबंध में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी का कहना है कि आरोपों की जांच होगी। स्थिति से शासन को अवगत कराया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed