फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PWD employees angry over attachment of bank account

UP: पीडब्ल्यूडी का बैंक खाता कुर्क...दो महीने से नहीं मिला वेतन, आक्रोशित कर्मचारियों ने किया ये एलान

Thu, 01 Jan 2026 11:51 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 01 Jan 2026 11:51 PM IST
सार

लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में कर्मचारियों ने पांच जनवरी से धरना देने के साथ कार्य से दूर रहने का भी एलान किया है।

विज्ञापन
PWD employees angry over attachment of bank account
सांकेतिक तस्वीर (वेतन) - फोटो : freepik

विस्तार

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का बैंक खाता कुर्क हो गया है। इससे दो महीने से कर्मचारी और अधिकारियों को वेतन नहीं मिला है। विरोध में बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग संघर्ष समिति के आह्वान पर आंदोलन का बिगुल फूंका गया। पांच जनवरी से कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन का एलान किया गया है।
विज्ञापन


इस आंदोलन में उत्तर प्रदेश पीडब्ल्यूडी डिप्लोमा इंजीनियर संघ, वैयक्तिक सहायक, स्टेनोग्राफर संघ, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन कार्यालय प्रमुख अभियंता, मुख्य अभियंता संघ, सर्किल ऑफिसेस मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, पीडब्ल्यूडी मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन और नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ शामिल हैं।
विज्ञापन


सभी संगठनों के अध्यक्ष और मंत्रियों ने मुख्य अभियंता को भेजे पत्र में 5 जनवरी से सामूहिक कार्य बहिष्कार का एलान किया है। समिति का कहना है कि बार-बार सूचित करने के बाद भी उच्च अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। दो महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार के भरण पोषण में मुश्किल हो रही है। कॉमर्शियल कोर्ट ने एक मामले में भुगतान नहीं करने पर पीडब्ल्यूडी का डीडीओ कोड 4227 कुर्क कर रखा है। इस संबंध में समिति ने जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त को भी पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed