फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PWD  Assistant engineer's property will be investigated arrested with bribe of Rs. 1.25 lakh

UP News: सहायक अभियंता की संपत्ति की होगी जांच, सवा लाख रुपये घूस के साथ हुआ था गिरफ्तार

Fri, 30 Aug 2024 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Aug 2024 09:44 AM IST
सार

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुरजीत सिंह की अब संपत्ति की जांच होगी। सहायक अभियंता को विजिलेंस ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।

 

विज्ञापन
PWD  Assistant engineer's property will be investigated arrested with bribe of Rs. 1.25 lakh
रिश्वत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक निर्माण विभाग में नियुक्त सहायक अभियंता सुरजीत कुमार की रिश्वत लेते गिरफ्तारी के बाद बृहस्पतिवार को भी कार्यालय में विजिलेंस की टीम पहुंची। टीम ने ठेकेदार के कार्यों की फाइल को कब्जे में लिया। अधिशासी अभियंता गजेंद्र कुमार कार्यालय में नहीं मिले। वह भी मुकदमे में आरोपी हैं। उन्हें विजिलेंस की ओर से नोटिस देकर बुलाया जाएगा। उधर, सहायक अभियंता को मेरठ की एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसकी संपत्ति की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन


 

बड़ोवरा खुर्द, शमसाबाद निवासी ठेकेदार लाल सिंह की शिकायत पर विजिलेंस ने सहायक अभियंता सुरजीत कुमार के खिलाफ जांच की थी। बुधवार को उसे कार्यालय में सवा लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि ठेकेदार से सहायक अभियंता ने 28 लाख रुपये के बिल पास करने के लिए सवा लाख रुपये मांगे थे। इसमें 50 हजार रुपये अधिशासी अभियंता गजेंद्र कुमार का हिस्सा बताया था। इससे दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विजिलेंस शगुन गाैतम ने बताया कि ठेकेदार के कार्यों की फाइल को कब्जे में लिया गया है। अधिशासी अभियंता को पूछताछ के लिए नोटिस देकर बुलाया जाएगा। दो और लोगों ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की है। उनके भी कार्य से संबंधित बिल पास नहीं किए जा रहे हैं। इस वजह से लोग परेशान हैं। मुकदमे में इन शिकायतों को भी शामिल किया जाएगा। विजिलेंस ने गिरफ्तार किए सहायक अभियंता से पूछताछ की। बृहस्पतिवार को मेरठ कोर्ट में ले गई, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की संपत्ति की भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed