{"_id":"5873d9524f1c1b5e2aba9022","slug":"putting-half-of-the-votes-candidates-left-in-sweat","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटों का अर्द्धशतक लगाने में छूटे प्रत्याशियों के पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटों का अर्द्धशतक लगाने में छूटे प्रत्याशियों के पसीने
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीत-हार का फैसला एक वोट में हो जाता है। मगर, ऐसे बहुत कम नेता रहे हैं, जिन्हें मतदाताओं ने दिल खोलकर वोट दिया हो। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वोटों का अर्द्धशतक लगाने में ही प्रत्याशियों के पसीने छूट गए। 1951 के पहले विधानसभा चुनाव से लेकर 2012 तक के चुनाव में सिर्फ 28 प्रत्याशी ऐसे जीते, जिन्हें 50 फीसदी या इससे अधिक वोट मिले। इसके अलावा अधिकांश जीतने वाले प्रत्याशियों का औसत 30 से 45 प्रतिशत वोट ही रहा है।
आजादी के बाद से प्रदेश में अब तक 16 बार विधानसभा चुनाव हो चुका है। इसमें जिले की विभिन्न विधानसभा सीटों पर 1918 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा चुके हैं। अब तक सबसे अधिक वोट वर्ष 1989 के चुनाव में फतेहपुर सीकरी से विधायक चुने गए चौधरी बदन सिंह (68.55) को मिले। 2012 के चुनाव में सबसे अधिक वोट बाह विधायक अरिदमन सिंह (54.07 प्रतिशत) को मिले। इसके अलावा पिछले चुनाव में जो भी प्रत्याशी जीते, वे 32 से 39 प्रतिशत वोटों में ही सिमट कर रह गए। सबसे कम प्रत्याशी 1957 के चुनाव में उतरे। तब सात विधानसभा सीटों पर कुल 31 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था। इसमें तीन सीटों के विजेताओं ने अर्द्धशतक लगाया। 1951 के पहले चुनाव में सात सीटों पर उतरे 67 प्रत्याशियों में से दो ही सीटों पर वोटों के अर्द्धशतक लगे।
इन चुनावों में एक भी अर्द्धशतक नहीं
2007, 2002, 1962
1989 में नौ में से छह सीटों पर अर्द्धशतक
फतेहाबाद, एत्मादपुर, दयालबाग, ईस्ट, खेरागढ़, सीकरी
वोट हासिल करने वाले टॉप 10 प्रत्याशी
वर्ष प्रत्याशी प्रतिशत
1989 बदन सिंह (फतेहपुर सीकरी) 68.55
1989 बहादुर सिंह (फतेहाबाद) 63.34
1951 बाबूलाल मित्तल (उत्तर) 62.30
1989 मंडलेश्वर सिंह (खेरागढ़) 61.36
1974 गुलाब सेहरा (पश्चिम) 60.76
1977 रिपुदमन सिंह (बाह) 60.54
1985 बहादुर सिंह (खेरागढ़) 59.72
1989 चंद्रभान मौर्य (एत्मादपुर) 58.40
1991 सत्यप्रकाश विकल (पूर्व) 57.81
1980 बदन सिंह (फतेहपुर सीकरी) 55.96
सबसे कम प्रतिशत पर जीतने वाले प्रत्याशी
1951 से 2012 के बीच हुए विधानसभा चुनाव में 13 ऐसे प्रत्याशी जीते, जिन्हें 30 प्रतिशत से भी कम वोट मिले। पहले विधानसभा चुनाव में तो फतेहाबाद सीट पर 20 प्रतिशत से भी कम वोट मिलने पर प्रत्याशी ने चुनाव जीता। 1967 के चुनाव में तीन सीटों पर 30 प्रतिशत से कम वोटों पर चुनाव जीते।
विज्ञापन
सबसे कम वोट हासिल करने
वाले 10 विजेता प्रत्याशी
वर्ष प्रतिशत प्रत्याशी
1951 19.05 गंगाधर (फीरोजाबाद/फतेहाबाद)
1957 20.21 राम सिंह (एत्मादपुर)
1967 24.46 आर दास (बाह)
1962 26.77 बनवारी लाल मित्तल (फतेहाबाद)
1967 26.88 आर सिंह (फतेहपुर सीकरी)
1962 27.14 मुल्तान सिंह (एत्मादपुर दक्षिण)
1969 27.54 हुकुम सिंह (पश्चिम)
1993 28.08 अरिदमन सिंह (बाह)
2002 28.32 रमेशकांत लवानिया (खेरागढ़)
1974 28.48 राजेंद्र प्रसाद दौनेरिया (फतेहाबाद)