फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Punjab returned old woman dies in mainpuri

कोरोना का खौफ: पंजाब से लौटी 60 वर्षीय महिला की मौत, शव को कंधा देने से बचते रहे लोग

Fri, 27 Mar 2020 05:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Mar 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Punjab returned old woman dies in mainpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के साथ लोगों में महामारी को लेकर दहशत भी बढ़ रही है। इसी के चलते मैनपुरी जिले के बेवर में मृत महिला के शव को कंधा देने में लोग हिचकते रहे। उन्हें डर सता रहा था कि कहीं महिला की मौत कोरोना से तो नहीं हुई। 
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग मौके पर पहुंची। जांच के साथ मृतका के परिजनों से जानकारी ली। टीम ने महिला की मौत को सामान्य बताया। इसके बाद ही लोग उसके अंतिम संस्कार के लिए आगे आए। 
विज्ञापन


बेवर क्षेत्र के गांव बिलसड़ा निवासी 60 वर्षीय निर्मला देवी पत्नी रामशरण का परिवार लंबे समय से पंजाब में रहकर अपना गुजारा कर रहा है। परिवार में विधवा निर्मला देवी, उनकी विधवा पुत्रवधू फूलन पत्नी स्वर्गीय संजीव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह हुई मौत

निर्मला के एक नाती समीर नौ वर्ष, एक नातिन जान्हवी सात वर्ष है। 25 मार्च की सुबह यह परिवार पंजाब से अपने निजी वाहन से बेवर के गांव बिलसड़ा में लौटा। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे वृद्धा की अचानक खांसी और उल्टी के बाद मौत हो गई।
 
ग्रामीणों को जब निर्मला देवी की मौत की सूचना मिली तो वो दहशत में आ गए। कोई भी ग्रामीण कोरोना के भय से इस परिवार के पास जाने को तैयार नहीं था। मामले की सूचना प्रधान अरविंद कुमार ने आला अधिकारियों को दी। 

चिकित्सकों ने बताया सामान्य मौत

इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुरहरि से टीम मौके पर पहुंची। महिला के शव का परीक्षण किया गया। टीम ने मौत का कारण सामान्य बताया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। शुक्रवार दोपहर बाद महिला के शव का अंतिम संस्कार किया। लॉकडाउन के कारण अंतेष्टि में ज्यादा ग्रामीण शामिल नहीं हुए। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुरहरि के चिकित्साधिकारी डॉ मनीष प्रताप सिंह ने बताया कि महिला के शव का परीक्षण किया गया। उनकी मौत सामान्य तौर पर हुई है। इसकी जानकारी प्रधान सहित उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed