{"_id":"5c9274d4bdec2214666d77bc","slug":"pulwama-attack-martyr-ram-vakeel-son-s-select-in-up-sports-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले में शहीद हुए रामवकील का सपना हुआ साकार, बेटे का यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमले में शहीद हुए रामवकील का सपना हुआ साकार, बेटे का यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन
Wed, 20 Mar 2019 10:43 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
शहीद रामवकील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा हमले में शहीद हुए रामवकील का सपना था कि उनका एक बेटा फुटबॉल खिलाड़ी बने और एक बेटा फौज में भर्ती होकर देश की सेवा करे। रामवकील का एक सपना साकार होते दिख रहा है। उनके बड़े पुत्र अंकित का उतर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन हो गया है।
विज्ञापन
शहीद की पत्नी गीता देवी ने बताया कि वह अपने पति के सारे सपने साकार करेंगीं, चाहे जीवन में कितनी भी बड़ी से बड़ी समस्या क्यों न हो। उन्होंने बताया उनका छोटा बेटा 10 साल का अर्पित है जिसे वो सेना में भर्ती कराएंगीं।
विज्ञापन
अंकित ने अपनी सफलता का श्रेय राजीव यादव शिक्षा प्रभारी मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई व हेमचंद जोशी अपने कोच को दिया है। गीता देवी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अंकित को फुटबॉल किट तथा उसके भाई को क्रिकेट की किट मुहैया कराई है।
विज्ञापन