फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother shoots sister uproar at university Opposition to ban in Banke Bihari temple

बड़ी खबरें: भाई ने बहन को मारी गोली, यूनिवर्सिटी में हंगामा; बांकेबिहारी मंदिर में इस प्रतिबंध का विरोध

Wed, 21 Oct 2026 05:18 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 21 Oct 2026 05:18 PM IST
सार

ब्रज क्षेत्र के आगरा में एक भाई ने अपनी ही बहन को गोली मार दी। अस्पताल में भर्ती बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। विश्वविद्यालय में रिजल्ट को लेकर एक बार फिर छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने हंगामा कर दिया। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए प्रतिबंध का विरोध शुरू हो गया है।
 

विज्ञापन
Brother shoots sister uproar at university Opposition to ban in Banke Bihari temple
ब्रज की बड़ी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में सनसनीखेज घटना सामने आई। नशे में धुत होकर घर पहुंचे भाई ने किचन में काम कर रही बहन को गोली मार दी। गोली बहन की पीठ में जा धंसी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी भाग गया। मामले में युवती के पिता ने बेटे राहुल कुमार उर्फ चौबा, बड़े भाई सुमेर सिंह और उनकी पत्नी राजकुमारी के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रिजल्ट की गड़बड़ी को लेकर विश्वविद्यालय छात्रों का आक्रोश एक बार फिर फूट पड़ा। उन्होंने डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। जमकर हंगामा किया। वहीं, मथुरा के बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद फेंककर चढ़ाने पर लगाए गए प्रतिबंध का विरोध शुरू हो गया है। मंदिर की हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों और सेवायत गोस्वामियों ने इस फैसले को अनुचित बताया है। उनका कहना है कि यह प्रतिबंध ब्रज के मंदिरों की परंपरा के खिलाफ है। आगरा में कंपाउंडर की माैत के मामले में पिता ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि आरोपी पुलिसकर्मियों को बचाया जा रहा है। परिवार न्याय चाहता है। वहीं, आगरा के जनकपुरी महोत्सव में महाराष्ट्र का गिरोह सक्रिय था। गिरोह के दो सदस्य एक महिला के हाथों से सोने की चूड़ियां चोरी कर फरार हो गए थे। पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे से दोनों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आगरा में बड़ी घटना: किचन में खाना बना रही थी बहन, तभी भाई ने मार दी गोली; इसलिए उठाया खौफनाक कदम
आगरा के टेढ़ी बगिया स्थित विकास नगर में खाना बना रही बेबी कुमारी को उसके भाई राहुल उर्फ चौबा ने कथित तौर पर गोली मार दी। गंभीर हालत में वह आईसीयू में भर्ती है, जबकि पिता ने बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


आगरा विश्वविद्यालय में हंगामा: छात्रों ने यूनिवर्सिटी गेट पर जड़ा ताला, रिजल्ट को लेकर फिर मचा बवाल
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएएलएलबी के छात्रों ने रिजल्ट में सुधार नहीं होने पर मुख्य गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के साथ विरोध कर रहे छात्रों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपाउंडर की मौत का मामला: ' पुलिस ने ली बेटे की जान', बिलख पड़ा बुजुर्ग पिता; दो मासूम बेटियां हो गईं अनाथ
आगरा में कंपाउंडर ललित की मौत के मामले में उसके पिता ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि जांच के दौरान बयान तो लिए गए, लेकिन तहरीर की रिसीविंग नहीं दी गई और घटनास्थल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की चिप भी निकालकर ले जाई गई...पढ़ें पूरी खबर

यूपी: जनकपुरी महोत्सव में सक्रिय था महाराष्ट्र का गिरोह, चूड़ियां चोरी कर भागे थे बदमाश; दो गिरफ्तार
आगरा के भावना एस्टेट में आयोजित जनकपुरी महोत्सव के दौरान एक महिला के हाथों से 30 ग्राम सोने की दो चूड़ियां चोरी करने के आरोप में पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की गई दोनों चूड़ियां भी बरामद कर ली हैं...पढ़ें पूरी खबर


यूपी: बांकेबिहारी मंदिर पर इस प्रतिबंध का शुरू हुआ विरोध, गोस्वामियों ने उठाए सवाल; बोले- ये परंपरा के खिलाफ
वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद फेंककर चढ़ाने पर लगाए गए प्रतिबंध का सेवायत गोस्वामियों और कमेटी के कुछ सदस्यों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि भंडारियों की संख्या घटने से प्रसाद ठाकुरजी तक पहुंचाने में परेशानी होती है और व्यवस्था सुधारने की जरूरत है...पढ़ें पूरी खबर








 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed