फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pulse crops and pelage suffer heavy losses due to rain

दलहनी फसलों और पालेज को बारिश से काफी नुकसान

Thu, 20 May 2021 10:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Pulse crops and pelage suffer heavy losses due to rain
कासगंज। बारिश के कारण खेतीबाड़ी पर असर साफ देखा जा रहा है। दलहनी फसलों, पालेज व सब्जी की फसलों को भी बारिश से नुकसान बताया जा रहा है। फसलों के प्रभावित होने से किसान चिंतित हैं। अधिक बारिश होने के कारण खेतों में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

खेतों में इस समय मूंग की फसल है। इसके अलावा अरबी की फसल खेतों में लगी हुई है। पालेजों में तरबूज, खरबूज की फसलें हैं। मक्का व अन्य सब्जियों की फसलें भी खेतों में लगी हुई हैं। तमाम खेतों में पानी भरा हुआ है। जिसके कारण फसलें खराब हो सकती हैं। किसान फसलों में भरे पानी की निकासी करने में जुटे हैं। यदि इस तरह और बारिश का सिलसिला जारी रहा तो क्षति और हो जाएगी। किसान जोगराज ने बताया कि उनके खेत में अरबी की फसल लगी हुई है। अब इसमें काफी पानी भर गया है। जिससे फसल खराब हो सकती है। वहीं किसान उदयभान ने बताया कि उनके मूंग के खेत में पानी भर गया है जिससे फसल को क्षति होगी। वहीं गंगा की खादर में पालेज का काम करने वाले किसान लक्ष्मण ने बताया कि इस बारिश से पालेज को काफी क्षति हुई है। तरबूज और खरबूज की फसल खराब हुई हैं जिससे काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed