फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pulsar riders snatched health worker's mobile phone

Agra News: स्वास्थ्यकर्मी का मोबाइल छीन ले गए पल्सर सवार

Sun, 26 May 2024 01:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 26 May 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Pulsar riders snatched health worker's mobile phone
मैनपुरी।
विज्ञापन


नगला पजाबा के पास शुक्रवार रात स्वास्थ्यकर्मी फोन पर बात कर रहा था। तभी पल्सर बाइक सवार दो बदमाश उसका मोबाइल छीन कर भाग गए। उसने कुछ दूर पीछा भी किया लेकिन बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। पीड़ित ने कोतवाली में पहुंच कर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।


जनपद इटावा के गांव दौलतपुर निवासी दिव्यांश यादव वर्तमान में कोतवाली क्षेत्र के नगला पजाबा में रिश्तेदार के यहां रह रहा है। वह अलीगंज अस्पताल में नौकरी करता है। शुक्रवार को वह ड्यूटी करने के बाद घर वापस आया था। रात के समय वह पास ही एक दुकान से कुछ सामान लेने के लिए जा रहा था। तभी फोन आने पर वह मोबाइल पर बात करने लगा। पीछे से एक पल्सर सवार दो बदमाश पास आकर रुके। वह जब तक कुछ समझ पाता, एक बदमाश ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीना और भाग निकले। उसने भाग कर कुछ दूर पीछा भी किया लेकिन बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed