फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Public toilets built at a cost of lakhs are in a dilapidated condition and have been locked for years.

Agra News: लाखों की लागत से बने सार्वजनिक शौचालय बदहाल, वर्षों से ताला लटका

Tue, 31 Mar 2026 09:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Public toilets built at a cost of lakhs are in a dilapidated condition and have been locked for years.
फोटो 2खेरागढ़ ब्लॉक के हैं कुल्हाड़ा में सार्वजनिक शौचालय पर लगे ताले एवं आसपास फैली गंदगी
खेरागढ़। विकास खंड की ग्राम पंचायत कुल्हाड़ा में स्वच्छ भारत अभियान के तहत पंचायतीराज विभाग की ओर से लाखों रुपये की लागत से बनाए गए सार्वजनिक शौचालय आज बदहाल स्थिति में हैं। वर्षों से इन शौचालयों पर ताला लटका हुआ है, जिससे ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कुल्हाड़ा में स्वच्छ भारत अभियान के तहत पंचायतीराज विभाग ने सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया था। इन शौचालयों के रखरखाव के लिए एक कर्मचारी की नियुक्ति भी की गई थी। हालांकि, कुछ ही महीनों के इस्तेमाल के बाद शौचालय बंद हो गए। सफाईकर्मी के न आने और पानी की आपूर्ति बाधित होने के कारण गंदगी का अंबार लग गया, जिससे लोगों ने इनका उपयोग करना बंद कर दिया। इसके बाद पंचायतकर्मियों ने इन पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रेम सिंह ने बताया कि समस्या के संबंध में ब्लॉक स्तर पर कई बार शिकायतें कीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों की लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार के कारण लाखों रुपये की परियोजना दम तोड़ रही है। इसका परिणाम यह है कि गांव की महिला-पुरुष आज भी शौच के लिए खेतों पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गंध से ग्रामीण परेशान
गांव के मुख्य रास्ते पर स्थित इन शौचालयों के आसपास कूड़े और गंदगी का ढेर लगा हुआ हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे उठने वाली बदबू ने वातावरण को दूषित कर दिया है। आवागमन के समय मुंह ढकना पड़ता है। यह स्थिति न केवल स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है, बल्कि गांव की गरिमा पर भी प्रश्नचिन्ह लगाती है।

मामले में खेरागढ़ की बीडीओ सुष्मिता यादव ने जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed