{"_id":"6a4892722c12ddbd960906be","slug":"public-protest-forces-liquor-shop-to-back-down-in-agra-signboard-removed-after-second-day-of-demonstration-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिद जीत गई: शराब के दुकान पर जनता का हल्ला बोल, दूसरे दिन दिया धरना; हटाना पड़ गया ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिद जीत गई: शराब के दुकान पर जनता का हल्ला बोल, दूसरे दिन दिया धरना; हटाना पड़ गया ठेका
Sat, 04 Jul 2026 10:26 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 04 Jul 2026 10:26 AM IST
सार
आगरा के प्रतापनगर में शराब का ठेका खुलने के विरोध में दूसरे दिन भी स्थानीय लोग धरने पर डटे रहे। बढ़ते विरोध को देखते हुए ठेका संचालक ने बोर्ड हटाकर शराब का स्टॉक दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के प्रतापनगर चौराहे पर शराब का ठेका खोलने का शुक्रवार को दूसरे दिन भी क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया। स्थानीय पार्षद रेनू गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग शुक्रवार को भी ठेके के बाहर धरने पर बैठ गए। विवाद बढ़ता देख शराब ठेका अनुज्ञापी सुनीता गुप्ता ने ठेके का बोर्ड हटाकर माल दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया।
दरअसल, आलाेक नगर चौराहे पर चल रही शराब की दुकान बंद होने के बाद शराब ठेका संचालक सुनीता गुप्ता ने प्रताप नगर चौराहे के नजदीक एक जर्जर मकान को किराए पर लेकर शराब बिक्री की तैयारी शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार सुबह जब ठेके का बोर्ड लगा तो लोग हरकत में आए। दोपहर में मकान की सीढ़ियों पर ही शराब का स्टाॅक रखने पर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग शराब ठेके का संचालन न होने की बात पर अड़े रहे।
शुक्रवार को भी सुबह से ही ठेके के बाहर लोग जुटने लगे। पार्षद रेनू गुप्ता ने बताया कि आसपास के पूरे इलाके में लोग शराब ठेके के लिए दुकान देने को तैयार नहीं है। जिस भवन में दुकान खोली जा रही है, उसके आसपास कई दुकानें महिलाएं ही चलाती हैं। ऐसे में शराब की दुकान खुलने पर किसी घटना की आशंका बनी रहेगी। इसी वजह से ठेके का विरोध किया। शुक्रवार को हुए प्रदर्शन के दौरान पार्षद रेनू गुप्ता, सुशील कपूर, प्रभात गुप्ता, आशू रावल, जय कुमार गुप्ता, ओम स्वरूप गर्ग, प्रमोद महाजन, तपेश जैन, देवेंद्र शर्मा व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो