फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Public boarded mercury, banks lowered ire

पब्लिक का चढ़ा पारा, बैंकों पर उतारा गुस्सा 

Thu, 17 Nov 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Nov 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Public boarded mercury, banks lowered ire
बाह में तोड़फोड़, - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नोट बदलने के लिए बैंकों की लाइन में लगे लोग परेशानी में गुरुवार को फिर से आपा खो बैठे। शमसाबाद में दोपहर को एचडीएफसी शाखा में कैश खत्म होने पर महिलाओं ने हंगामा कर पुलिस से बदसलूकी की। इस पर पुलिस ने लाठियां बरसा दीं। कई लोग चोटिल हो गए। इससे भड़के लोगों ने पथराव कर दिया। गार्ड ने बैंक में घुसकर खुद को बचाया। उधर बाह में केनरा बैंक की शाखा पर शाम चार बजे कैश एक्सचेंज की रफ्तार धीमी होने से गुस्साई भीड़ ने काउंटर के शीशे तोड़ डाले। कैशियर सुधीर ने खुद को मुश्किल से बचाया।
विज्ञापन

शमसाबाद एचडीएफसी के ब्रांच मैनेजर सजल माथुर ने बताया कि 35 लाख करेंसी की जरूरत थी जबकि मिले थे सिर्फ छह लाख। यह दो घंटे में खत्म हो गए। उधर लोगों को जब इसका पता चला तो वह हंगामा करने लगे। पुलिस ने रोका। इस पर महिलाएं पुलिस से उलझ गईं। इसके बाद बवाल हो गया।
विज्ञापन

बाह में केनरा बैंक शाखा के काउंटर के शीशे तोड़े जाने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बैंक अधिकारियों ने इसकी फुटेज पुलिस को सौंप दी है। पुलिस उनकी पहचान करने में लग गई है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाह क्षेत्र में बाह, जैतपुर, शाहपुर ब्राहमण , भदरौली, बटेश्वर की बैंकों पर हंगामा हुआ। कई जगह धक्का मुक्की की नौबत आई। इन जगहों पर केनरा बैंक के एटीएम बंद रहने की शिकायत डीएम से की गई है।

रुनकता में धरने पर बैठे लोग
रुनकता। बैंक आफ इंडिया की शाखा पर कैश खत्म हो गया। इससे नाराज महिलाएं बैंक के गार्ड से उलझ पड़ीं। बैंक का स्टाफ आया तो उस पर भड़क गईं। पुलिस के पहुंचने पर वहीं धरना देकर बैठ गईं। करीब दो घंटे तक वह वहां बैठी रहीं।

पिनाहट में पुलिस ने चलाई लाठी 
पिनाहट। स्टेट बैंक और केनरा बैंक शाखा में दोपहर तीन बजे कैश खत्म हो गया। इस पर लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस पहुंची तो उससे उलझ गए। इस पर पुलिस ने लाठियां बरसाकर भीड़ को खदेड़ा।

भाजपा नेता ने की पुलिस की शिकायत
पिनाहट। अरनोटा रोड स्थित स्टेट बैंक की शाखा में एक महिला ने खाते में गड़बड़ी का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाकर उसे जाने के लिए कहा। वहां मौजूद भाजपा नेता लाल सिंह परिहार का कहना है कि उन्होंने इसका विरोध किया तो एसओ ने उनसे बदसलूकी की। इसकी शिकायत एसपी पूर्वी से की गई है।


बरहन में ग्रामीणों ने एटा-जलेसर मार्ग को जाम किया
बरहन। बरहन  के आंवलखेड़ा स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में कैश न होने का पता चलते ही ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने बैंक के सामने ही आगरा-जलेसर रोड को जाम कर दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद भी डेढ़ घंटा तक जाम नहीं खोला गया। इसके बाद बैंक में कैश पहुंचा। तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed