फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   psp leader shot in electoral rivalry in agra

चुनावी रंजिश: आगरा के प्रसपा जिलाध्यक्ष को गोली मारी, परिवार के चार लोग घायल

Mon, 31 May 2021 01:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 May 2021 01:12 AM IST
सार

गांव गढ़ी नवलिया में रविवार शाम को ताबड़तोड़ गोलीबारी से दहल गया। चुनावी रंजिश में कुछ लोगों ने प्रसपा नेता समेत उनके परिवार पर हमला कर दिया। हमलावरों का फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।   

विज्ञापन
psp leader shot in electoral rivalry in agra
फायरिंग करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना ताजगंज के गांव गढ़ी नवलिया में रविवार शाम को पंचायत चुनाव की रंजिश में जमकर फायरिंग की गई। प्रगितशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव को घेरकर फायरिंग की गई। वह गोली लगने से घायल हो गए हैं। उनके परिवार की महिला सहित चार सदस्य भी गोली और छर्रे लगने से घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


गोलीबारी से गांव में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें लोग फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


गांव गढ़ी नवलिया निवासी प्रसपा जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव के मुताबिक, शाम तकरीबन साढ़े छह बजे वो अपने खेत से घर लौट रहे थे। घर के पास ही पहले से घात लगाए बैठे नरेंद्र सिंह, प्रवीण, पप्पू, सतीश, सुभाष, दीवान सिंह ने घेर लिया। उनके आते ही अंधाधुंध फायरिंग कर दी। वह बचने के लिए दौड़ लगाने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से उन्हें गोली मारी गई। गोली लगते ही वह गिर पड़े। इसके बावजूद फायरिंग की गई। उनके परिवार के लोग आ गए। उन पर भी हमला किया गया। परिवार की महिला सहित चार लोग घायल हो गए। गांव में अचानक गोलीबारी से अफरातफरी मच गई। लोग घरों में छिप गए। 

हमलावर कुछ ही देर में भाग गए। घटना के बाद परिवार के लोग घायलों को अस्पताल लेकर गए। सूचना पर फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। 

पत्नी लड़ीं थीं जिला पंचायत सदस्य का चुनाव 
धारा सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी अनीता यादव जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ी थीं। पत्नी के खिलाफ सपा नेता राजपाल यादव ने चुनाव लड़ा था। उनसे उनका विवाद चल रहा है। आरोप लगाया कि हमले के पीछे उनके ही गुट के लोगों का हाथ है।

पुलिस ने गांव में चलाया तलाशी अभियान 
सूचना पर थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। आरोपियों के परिवार के दो लोगों को पकड़ लिया। वहीं गांव में आरोपियों के घरों से हथियार भी नहीं मिले हैं। देर रात पुलिस गांव में कई घरों की तलाशी ले रही थी, जिससे हथियार बरामद किए जा सकें।  

सख्त कार्रवाई की जाएगी 
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि धारा सिंह यादव और वीरेंद्र यादव के बीच रंजिश चल रही है। वीरेंद्र यादव पक्ष ने ही घटना को अंजाम दिया। बवाल करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। 

फायरिंग के वीडियो वायरल 
गांव गढ़ी नवलिया में प्रसपा पदाधिकारी पर हमले की घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। यह सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गए। इसमें दो लोग बंदूक लोड करते नजर आ रहे हैं। उन्हें परिवार की महिलाएं रोक रही हैं। फायरिंग भी हो रही है। फायरिंग करने वालों को किसी तरह का डर भी नहीं है। लोग भी खड़े हैं। साथ के ही किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed