फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Psp Leader Shot In Electoral Rivalry Agra Police Arrests Two Accused

आगरा: प्रसपा जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमले के दो आरोपी और गिरफ्तार, वीडियो से पहचान कर पकड़े

Mon, 01 Nov 2021 12:29 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 01 Nov 2021 12:29 AM IST
सार

आगरा के गांव गढ़ी नवलिया में पांच महीने ताबड़तोड़ गोलीबारी से गांव दहल गया था। चुनावी रंजिश में कुछ लोगों ने प्रसपा नेता समेत उनके परिवार पर हमला किया था। हमलावरों का फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
 

विज्ञापन
Psp Leader Shot In Electoral Rivalry Agra Police Arrests Two Accused
फायरिंग करते लोग (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ताजगंज के गांव गढ़ी नवलिया में पांच महीने पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर चिह्नित किया है। इनमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस टीम लगी है। 

विज्ञापन


विगत मई महीने में गढ़ी नवलिया निवासी प्रसपा के जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव पर खेत से लौटते समय हमला बोला गया था। वह गोली लगने से घायल हो गए थे। बेटे अमित, चचेरे भाई अनिल कुमार और महिला सर्वेश के भी छर्रे लगे थे। फायरिंग करते आरोपियों का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ लोग हमला करते नजर आ रहे थे। इस मामले में सपा नेता राजपाल यादव सहित 12 को नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने नरेंद्र सिंह, दिनेश, अमन और विवेक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद पुलिस ने प्रवीन, इंद्रवीर उर्फ पप्पू, राजेश और पंकज को जेल भेजा गया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर पांच आरोपियों की पहचान की। इनमें धर्मवीर, उनका बेटा सतीश, हरीश, सुभाष और सुनील थे। मुकदमों में पांचों के नाम की बढ़ोत्तरी की गई।
विज्ञापन

अन्य की तलाश जारी
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ओम हरि बाजपेयी ने बताया कि आरोपी गांव गढ़ी नवलिया निवासी सुभाष और हरीश को गिरफ्तार किया। उनके पास से तमंचे भी बरामद किए गए। इस पर दो मुकदमे आर्क्स एक्ट भी लिखे। आरोपियों को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला से मारपीट और छेड़छाड़ में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार 
थाना ताजगंज क्षेत्र में महिला से मारपीट और छेड़छाड़ की गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। थाना के प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेयी ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी नाबालिग है।
संबंधित खबर...
चुनावी रंजिश: आगरा के प्रसपा जिलाध्यक्ष को गोली मारी, परिवार के चार लोग घायल
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed