फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protocol was broken for the US Secretary of State, leaving thousands of tourists scorched by the sun, the Taj Mahal was closed unannounced, and tourists were evacuated, causing distress for an hour and a half.

Agra News: अमेरिकी विदेश मंत्री के लिए तोड़ा प्रोटोकॉल, धूप में तपे हजाराें सैलानी, अघोषित तौर पर बंद किया ताजमहल, पर्यटकों को बाहर निकाला, डेढ़ घंटे तक हुए परेशान

Tue, 26 May 2026 12:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Protocol was broken for the US Secretary of State, leaving thousands of tourists scorched by the sun, the Taj Mahal was closed unannounced, and tourists were evacuated, causing distress for an hour and a half.
United States Secretary of State Marco Rubio walks with his wife, Jeanette Rubio, during their
आगरा। 45 डिग्री के पार तापमान, भीषण गर्मी और लू का कहर। ऐसे में ताजमहल देखने आए पर्यटकों को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की यात्रा के कारण डेढ़ घंटे तक प्रवेश नहीं करने दिया गया। प्रोटोकॉल तोड़कर ताजमहल को अघोषित रूप से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया। वीआईपी के आने से पहले ताज के मुख्य मकबरे पर मौजूद पर्यटकों को बाहर निकाल दिया। वहीं टिकट काउंटर भी बंद कर दिए गए। इससे सुबह 9:45 बजे से पूर्वाह्न 11:15 बजे तक करीब डेढ़ घंटे तक भीषण गर्मी से बेहाल पर्यटक ताजमहल में प्रवेश के इंतजार में परेशान रहे।
विज्ञापन

ताजमहल में केवल राष्ट्राध्यक्ष की यात्रा के दौरान स्मारक को पर्यटकों के लिए बंद करने का प्रावधान है। पहली बार अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के लिए ताजमहल अघाेषित रूप से बंद कर दिया गया। कागजों पर प्रोटोकॉल में ताज बंद नहीं किया गया। सुबह 9:30 बजे पीएमओ के निर्देश के बाद ताजमहल से पर्यटकों को बाहर निकाला जाने लगा, जो सैलानी 9:30 बजे टिकट लेकर अंदर पहुंचे ही थे कि उन्हें तत्काल पश्चिमी गेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
विज्ञापन

तेज धूप और गर्मी में आए सैलानी इससे परेशान हो गए। ताज पूर्वी गेट पर पाठक प्रेस के सामने लगी बैरिकेडिंग पर ही पर्यटक रोक दिए गए, वहीं पश्चिमी गेट पर नीम तिराहा पर बैरिकेडिंग कर सैलानियों को आगे नहीं आने दिया गया। दोनों गेटों के टिकट काउंटर डेढ़ घंटे तक बंद रहे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिथा कुमार के मुताबिक पर्यटकों को नहरों वाले मुख्य रास्तों की जगह म्यूजियम और लेबर गेट वाली साइड पर रोक दिया गया था। मकबरे पर विजिट के दौरान पर्यटक रोके गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------


- पत्नी और बच्चों के साथ मथुरा से ताजमहल देखने आया था, लेकिन प्रवेश नहीं दिया गया। बच्चे ताजमहल के साथ फोटो भी नहीं खिंचवा सके। बेहद खराब अनुभव रहा। - राजदीप ठाकुर, करनाल
-------------

- बेहतर होता कि ताजमहल बंद करने की औपचारिक सूचना दे दी जाती। इससे पर्यटकों को परेशान नहीं होना पड़ता। पूर्व सूचना से इतने समय में किला या सीकरी का भ्रमण करा लिया जाता। - शमशुद्दीन, अध्यक्ष, आगरा टूरिस्ट गाइड एसो.
-------------

8 से 11 बजे तक ही रहते हैं पर्यटक
भीषण गर्मी में ताजमहल पर दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक सन्नाटा रहता है। ताज पर सैलानियों का दबाव सुबह 8 से 11 बजे तक ही रहता है। वीआईपी के कारण 9:30 बजे के बाद ताज आने वाले पर्यटक परेशान हुए।

----------

एएसआई कर्मचारी और पर्यटक में मारपीट
विदेश मंत्री के दौरे के बाद पश्चिमी गेट पर प्रवेश के दौरान एएसआई कर्मचारी और पर्यटक में मारपीट हो गई। पर्यटकों का दबाव गेट पर बढ़ गया, इसी दौरान कतार में लगे पर्यटक का विवाद हो गया। मारपीट के बाद जवानों ने कतार व्यवस्थित कराई। प्रवेश बंद रहने से कई पर्यटक बिना देखे ही लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed