{"_id":"69938c4690d05c91c80d3ce8","slug":"protesting-against-the-trade-deal-with-america-bhakiyu-submitted-a-memorandum-agra-news-c-25-1-agr1008-991366-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अमेरिका से ट्रेड डील का विरोध, भाकियू ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अमेरिका से ट्रेड डील का विरोध, भाकियू ने सौंपा ज्ञापन
Tue, 17 Feb 2026 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका ट्रेड डील से कृषि और दुग्ध उत्पाद को बाहर किए जाने के लिए भाकियू ने एसडीएम को सौंपा प्
बाह। अमेरिका के साथ 13 फरवरी को हुए ट्रेड डील में तेल और व्यापार समझौते में कृषि और दुग्ध उत्पादों को शामिल किए जाने का भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) ने विरोध किया है। किसान और पशु पालकों के हित में ट्रेड डील से कृषि और दुग्ध उत्पादों को बाहर किए जाने की मांग उठाई है।
संगठन के तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में सोमवार को बाह के एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कहा है कि ट्रेड डील को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप के ट्वीट से किसानों में संशय की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री से किसान एवं पशुपालकों के हित में कृषि और दुग्ध उत्पादों को ट्रेड डील में शामिल न किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में श्रवण भदौरिया, आकाश भदौरिया, गजेंद्र सिंह भदौरिया, टिंकू भदौरिया, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सुनील राजावत, राधेश्याम, सचिन कुमार, उपेंद्र भदौरिया आदि रहे।