{"_id":"5a04159a4f1c1b78548bbc6d","slug":"protest-over-bollywood-movie-padmavati-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में पद्मावती का जमकर विरोध, हिंदूवादियों ने जलाए फिल्म के पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में पद्मावती का जमकर विरोध, हिंदूवादियों ने जलाए फिल्म के पोस्टर
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 10 Nov 2017 08:24 AM IST
विज्ञापन
पद्मावती
- फोटो : अमर उजाला
अपनी शूटिंग के साथ ही विवादों में घिरी बॉलीवुड फिल्म पद्मावती का आगरा में गुरुवार को जमकर विरोध हुआ। यहां हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के पोस्टर जलाए। निर्देशक संजय लीला भंसाली के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई।
बता दें कि निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती एक दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के विवादित दृश्यों को ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगा रहे कई संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। सबसे ज्यादा विरोध राजस्थान में हो रहा है।
गुरुवार को आगरा में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने फिल्म का जमकर विरोध किया। इस दौरान संजय लीला भंसाली के खिलाफ खूब नारेबाजी की गई। पद्मावती फ़िल्म के पोस्टर जलाए।
विज्ञापन
आगरा हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने फ़िल्म को रिलीज़ होने से रोकने के लिए मोर्चा खोला। मंच के पदाधिकारियों ने अलाउद्दीन ख़िलजी को आतंकवादी बताया और फ़िल्म के विवादित दृश्यों पर भी आपत्ति जताई है।

Trending Videos
पूर्व मंत्री ने किया फिल्म का विरोध
राजा अरिदमन सिंह
- फोटो : file photo
पूर्व मंत्री और भदावर नरेश राजा अरिदमन सिंह ने कहा है कि फिल्म पद्मावती संजय लीला भंसाली ने इतिहास को तोड़ मरोड़कर बनाई है। इसमें कई सीन आपत्तिजनक हैं। इनसे क्षत्रियों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। सेंसर बोर्ड को चाहिए कि इन सीन को फिल्म से हटाए। ऐसी फिल्म समाज में गलत संदेश देती हैं।