फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protest in the Collectorate alleging vote cutting at the behest of BJP

Agra News: भाजपा के इशारे पर वोट काटने का आरोप लगा कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Thu, 21 Aug 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 21 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Protest in the Collectorate alleging vote cutting at the behest of BJP
मैनपुरी। भाजपा के इशारे पर वोट काटने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शकारियों ने नारेबाजी कर मुख्य चुनाव आयुक्त नई दिल्ली को संबाेधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन साैंपा। सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। डिप्टी कलेक्टर ध्रुव शुक्ला को दिए गए ज्ञापन में कहा कि भाजपा के इशारे पर जिले में भी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान हजारों वोट काटे गए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उस समय भी चुनाव आयोग को शपथ पत्र सहित काटे गए वोटों की सूची दी। लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में कहा है कि चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था के रूप में नहीं भाजपा के संगठन के रूप में काम कर रहा है। ज्ञापन में मांग की गई कि काटे हुए वोटों को दोबारा मतदाता सूची में जोड़ा जाए। बिना जांच किए वोट काटने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, महिला जिलाध्यक्ष ज्योती मैसी, हरवीर सिंह प्रजापति, नृप चौधरी एडवोकेट, देवेंद्र सिंह यादव, विनीता, कमला, सुषमा, मीना, अनीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed