फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   protest, diploma, inginears, kasganj

नई पेंशन व्यवस्था बंद कर पुरानी पेंशन व्यवस्था की जाए बहाल- डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने कलक्ट्रेट पर किया धरना प्रदर्शन

Wed, 05 Feb 2020 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
protest, diploma, inginears, kasganj
कासगंज कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करते इंजीनियर्स - फोटो : KASGANJ
कासगंज। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा लंबित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर इंजीनियरों ने 21 सूत्री मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग भी की।
विज्ञापन

जिला सचिव अजीत सिंह ने कहा कि लंबित मांगों के पूरा न होने से इंजीनियरों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जूनियर इंजीनियर्स को प्रारंभिक वेतनमान पीबी 2 वेतन बैंड प्रदान किया जाए। नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। डिप्लोमा इंजीनियर्स को राजकीय विभागों की तरह समान दर व समान तिथि से वेतनमान, भत्ते, कैशलेश चिकित्सा सुविधा आदि दी जाएं और गैर विभागीय कार्यों से मुक्त रखा जाए।
विज्ञापन

वहीं 7, 14 एवं 20 वर्ष की सेवा होने पर पदोन्नति प्रदान की जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित 21 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिला अध्यक्ष कालूराम ने कहा कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान विजयपाल, नरेंद्र सिंह, मुकेश यादव, अवधेश सिंह, अफसर अली, प्रवीण कुमार, अमर सिंह, दिनेश कुमार, ओपी शर्मा, सतेंद्र सिंह, सुनील कुमार, सत्यवीर सिंह, सुघड़ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed