{"_id":"5e1613cb8ebc3e87b75cb368","slug":"protest-comred-camunistm-party-kasganj-news-agr4238362198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कासगंज में निकाला जुलस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कासगंज में निकाला जुलस
विज्ञापन
कासगंज में हड़ताल कर प्रदर्शन करते एमआर
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का जनपद के बाजारों पर प्रभाव नहीं दिखा, यहां के बाजार खुले रहे। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने हड़ताल के समर्थन में जुलूस निकाला और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सुबह से ही बाजार खुले रहे। दोपहर तक सभी बाजार सामान्य दिनों की तरह खुल गए। हालांकि कम्युनिस्ट पार्टी, किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, सीआईटीयू ने हड़ताल का समर्थन किया गया। सभी ने लेनिन सेंटर से जुलूस निकाला गया।
नारेबाजी करते हुए कम्युनिस्ट तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी की। कम्युनिस्ट बीएल भारती ने कहा कि मोदी सरकार सार्वजनिक क्षेत्रों के उद्योगों बिजली, बीमा, बैंक, पेट्रोलियम आदि निजीकरण करना बंद करें और बिजली की दरें कम करें। किसानों को लागत का डेढ़ गुना दाम दिया जाए। मनरेगा का बजट बढ़ाया जाए और 250 दिन का काम व 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दी जाए। राष्ट्रपति को के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। कर्मवीर सिंह एडवोकेट, ईश्वरी प्रसाद, प्रमोद कुमार, ओमप्रकाश, राजकुमार, मनोज कुमार, हरीलाल भारती, विजय प्रताप सिंह, वासुदेव सिंह, सुरेश कुमार, प्रेमपाल सिंह, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
आयकर और बिजली कर्मियों का प्रदर्शन
इनकम टैक्स फेडरेशन के आवाह्न पर आयकर विभाग के कार्यालय के गेट पर कर्मियों के प्रदर्शन किया गया। उन्होेंने पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने, रिक्त पड़े हुए पदों को भरने व विभाग में कार्यरत अस्थाई कर्मियों को नियमित करने आदि मांगों को लेकर हड़ताल की। आयकर अधिकारी सोहनलाल, वरिष्ठ कर सहायक तरुण कुमार, सुनहरी लाल सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय आवाह्न पर विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर विद्युत कर्मियों ने कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी राजीव कुमार, रोहित कनौजिया, अवर अभियंता अनिल सागर, कामरान, दयाशंकर के अतिरिक्त आरसी गुप्ता, अमरजीत सिंह, राजेश कुमार, अनिल कुमार आदि कर्मी मौजूद रहे।