{"_id":"5f19327aa153c72dfa78c6e2","slug":"protest-against-school-fees-by-parents","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फीस जमा करने के लिए चेतावनी दे रहे स्कूल, पापा संस्था ने आंदोलन को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस जमा करने के लिए चेतावनी दे रहे स्कूल, पापा संस्था ने आंदोलन को चेताया
Thu, 23 Jul 2020 12:18 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:18 PM IST
सार
अभिभावकों को संदेश भेजकर तीन से पांच दिन में फीस जमा करने की स्कूलों ने दी चेतावनी
विज्ञापन
पापा संस्था की ओर से कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रोग्रेसिव आगरा पेरेंट्स एसोसिएशन (पापा) के बैनर तले अभिभावकों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि स्कूल अभिभावकों को संदेश भेजकर तीन से पांच दिन में फीस जमा करने की चेतावनी दे रहे हैं। संगठन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। चेतावनी दी है कि स्कूलों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
संगठन के सदस्यों ने कहा कि अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा के आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि किसी अभिभावक की ओर से शुल्क जमा नहीं किया जाता है तो भी उस छात्र का नाम न काटा जाए व उस छात्र को ऑनलाइन पठन-पाठन से वंचित न किया जाए।
संबंधित खबर- स्कूल फीस माफी के लिए 'पापा' ने किया प्रदर्शन, प्रशासन के सामने रखीं ये तीन मांगें
विज्ञापन
इसके विपरीत कुछ विद्यालय छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा के ग्रुप से हटाकर उन्हें फीस जमा करने के लिए तीन से पांच दिन का समय दे रहे हैं। इस दौरान प्रवीन दीक्षित, मनोज शर्मा, मनोज गोयल, अरुण मिश्रा, शोभित, अनुराग चतुर्वेदी, रमन गोला, समीर खान, संजीव झा, रघुनाथ सिंह, नितिन, मनोज उपाध्याय आदि रहे।

अप्सा के पदाधिकारियों के बयान का विरोध
पापा संस्था के सदस्यों ने अप्सा के पदाधिकारियों की ओर से दिए गए बयान कि कुछ अवांछनीय तत्व अभिभावकों को भड़का रहे हैं, इसका भी विरोध किया है। सदस्यों का कहना है कि जिन्हें अवांछनीय तत्व कहा जा रहे है वह गुंडे-मवाली नहीं, बल्कि अभिभावक ही हैं। संगठन कानून के दायरे में रहकर विरोध करता है, आगे भी करता रहेगा। बारी-बारी से स्कूल के मुख्य द्वार पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे।