फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   protest against dumping ground

डंपिंग ग्राउंड के खिलाफ महिलाएं सड़क पर उतरीं

Tue, 21 Jan 2020 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
protest against dumping ground
कोसीकलां में डंपिंग ग्राउंड के विरोध में प्रर्दशन करती महिलाएं। संवाद - फोटो : KOSI
कोसीकलां। नगर पालिका परिषद की ओर से बनाए जा रहे डंपिंग ग्राउंड के निर्माण के विरोध में महिलाओं ने मोर्चा खोल लिया। सोमवार को सैकड़ों महिलाएं जुलूस के रुप में नारेबाजी करते हुए वहां पहुंची और बाउंड्रीवाल को तहस-नहस कर मजदूरों को भगा दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से कूडे़ के निस्तारण के लिए साठ लाख रुपए की लागत से गोपाल नगर में डंपिंग ग्राउंड का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी जानकारी होते ही वहां के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना है कि बस्ती के पास ही डंपिंग ग्राउंड बनने से बदबू व अन्य समस्याएं होंगी। मामले में कई बार शिकायत की गई। इस संबंध में नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता को भी ज्ञापन देकर निर्माण रोके जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

एसडीएम डा. नितिन गौड़ ने भी पिछले दिनों डंपिंग ग्राउंड के लिए तीन स्थानों पर भूमि का निरीक्षण कर काम रोके जाने को कहा था। लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने डंपिंग ग्राउंड का निर्माण कार्य जारी रखा। सोमवार शाम को महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। गोपाल नगर के करीब 50-60 महिला जुलूस के रूप में चेयरमैन विरोधी नारेबाजी करती हुई वहां पहुंची और काम कर रहे मजदूरों को भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने मजदूरों से फावड़ा-परात आदि सामान छीन लिया। इसके अलावा वहां बनाई गई बाउंड्रीवाल को भी तहस-नहस कर दिया। करीब एक घटें तक चले हंगामें के बाद पुलिस वहां पहुंची। महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया। इस संबध में चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर ने कोई जानकारी होने से इंकार किया। उनका कहना था कि अगर डंपिंग ग्राउंड के निर्माण के संबंध में किसी को कोई परेशानी है तो वह उनसे या ईओ से मिलकर शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed