फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   proposed space of 3 metro station changed

ताज के पास होगा मेट्रो ट्रेन का अंडरग्राउंड स्टेशन

Thu, 21 Apr 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Apr 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
proposed space of 3 metro station changed
मेट्रो - फोटो : demo
शहर में मेट्रो ट्रेन परियोजना गति पकड़ने लगी है। व्यावसायिक गतिविधियों के लिए शहर में सात स्थानों पर जगह तलाशी है। प्रस्तावित दोनों कारीडोर में आ रहे स्टेशनों के स्थान भी बदले हैं। अहम बात यह है कि ताजमहल के पास भी एक अंडरग्राउंड स्टेशन बनाने की योजना है। हालांकि इसके लिए जगह फाइनल नहीं हुई है।
विज्ञापन

मेट्रो ट्रेन की डीपीआर बनाने में पिछड़ चुके स्थानीय प्रशासन पर शासन का दबाव बढ़ रहा है। मेट्रो ट्रेन परियोजना के तहत बनने वाले स्टेशनों और कामर्शियल गतिविधियों के संचालन के लिए मांगी जा रही 35 हेक्टेयर जमीन स्थानीय प्रशासन उपलब्ध नहीं करा सका है। रेल इंडिया टेक्निकल एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज (राइट्स) और तहसील की टीम ने सात स्थानों पर राजकीय आस्थान की जमीनें तलाश ली हैं। अब रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस संबंध में बुधवार को कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुछ प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

दरअसल, पहले फेज में प्रस्तावित दोनों कारीडोर में ट्रेन को ताजमहल के अधिक से अधिक नजदीक ले जाने का प्रस्ताव है। तय किया है कि ताजमहल के पास ही अंडरग्राउंड स्टेशन बनाया जाएगा। कमिश्नर ने जमीन तलाशने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एडीएम सिटी, एडीए टीपी एके सिंह, नगर निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मिली है मेट्रो के लिए जमीन
पिछले दो दिनों में तहसील सदर की टीम ने यमुनापार इलाके में चीनी का रोजा के पास 7.4 हेक्टेयर, यमुना ब्रिज के पास 4.5 हेक्टेयर, सिकंदरा के पास 20 हेक्टेयर, चावली गांव में 2.3 हेक्टेयर, डीएम कंपाउंड के पीछे 1.5 हेक्टेयर, कुबेरपुर के पास 5.8 हेक्टेयर और  उखर्रा गांव में तीन स्थानों पर 1.3, एक और 1.5 हेक्टेयर जमीन तलाश की है। गूगल मैप पर जमीन का सर्वे कर लिया है अब भौगोलिक सत्यापन किया जाएगा कहीं र्कोई विवाद तो नहीं।

इन स्टेशनों का स्थान बदला 
शहर में मेट्रो ट्रेन संचालन के लिए दो कारीडोर फाइनल हुए हैं। इनमें पहला कारीडोर सिकंदरा से आवास विकास, बोदला, विनय नगर, मारुति एस्टेट, पांडव नगर, कोठी मीना बाजार, एमजी रोड होते माल रोड और होटल ट्राइडेंट तक जाएगा। दूसरा कारीडोर यमुना एक्सप्रेस से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन तक वाया ट्रांस यमुना कालोनी, वाटर वर्क्स, एनएच टू, भगवान टाकीज, सूरसदन संजय प्लेस, सेंट जोंस, पंचकुइयां की ओर रेलवे ट्रैक के सहारे आगरा कैंट की ओर जाएगा। इन दोनों कारीडोर में करीब 30 स्टेशन प्रस्तावित हैं। बुधवार की बैठक में तीन स्टेशन बदले गए हैं। सूरसदन को बदलकर संजय प्लेस, संजय प्लेस को हरीपर्वत और सेंट जोंस को आगरा कालेज किया गया है। 


शापिंग माल और रेस्टोरेंट भी होंगे
शहर मेट्रो ट्रेन के संचालन का खर्च निकालने के लिए मेट्रो के पास यात्री भाड़ा और स्टेशनों पर दुकानों से होनी वाली आय ही एक मात्र साधन है। लेकिन इससे खर्च निकलना मुश्किल है। इसलिए अतिरिक्त आय के लिए करीब 35 एकड़ जमीन पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इनमें शापिंग माल, रेस्टोरेंट, बार, जिम्नेजियम आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed