फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Proposal to name Taj as Tejo Mahalaya canceled in Agra municipal meeting amid ruckus

Agra: ताज का नाम तेजोमहालय रखे जाने का प्रस्ताव निरस्त, निगम बैठक में जमकर हुआ हंगामा

Wed, 12 Oct 2022 09:55 PM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, आगरा।
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 12 Oct 2022 09:55 PM IST
सार

निगम के महापौर ने कहा कि पार्षद राठौर का प्रस्ताव नगर निगम के अधिकार क्षेत्र से बाहर का विषय है, अत: इसे निरस्त किया जाता है। इसके बाद भी पार्षदों के बीच विवाद शांत नहीं हुआ। तब महापौर ने भारत माता के जयकारे लगाकर माहौल को हल्का करके सदन को सुचारु करवाया।

विज्ञापन
Proposal to name Taj as Tejo Mahalaya canceled in Agra municipal meeting amid ruckus
ताजमहल के आसपास हैं कई दुकानें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा नगर निगम के अधिवेशन में पार्षद शोभाराम राठौर ने ताजमहल का नाम बदलकर तेजोमहालय करने का प्रस्ताव रखा तो विपक्षी पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। लगभग आधा घंटा भारी हंगामा और खींचतान के बाद प्रस्ताव निरस्त हो गया।

विज्ञापन


सदन की बैठक में राठौर ने कहा कि ताजमहल वस्तुत: शिव मंदिर है। इतिहासकार पीएन ओक और पीटर मुंडी की किताबों के उद्धरण देकर उन्होंने ताजमहल के मेशन मार्क के बारे में बताया। कहा कि ताजमहल का इतिहास गलत बताया जा रहा है। इसे सही करने की जरूरत है। चूंकि यह आगरा की विरासत से जुड़ा मुद्दा है।
विज्ञापन


विपक्षी पार्षदों ने इसे शहर की छवि धूमिल करने वाला प्रस्ताव बताकर विरोध किया। कहा कि इससे दुनियाभर में भारत की छवि पर असर पड़ता है। ताजमहल को विवादों में नहीं घसीटा जाए। भाजपा के अन्य पार्षदों ने राठौर का समर्थन किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में तकरार के बाद खींचतान और अभद्र भाषा का प्रयोग शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर महापौर को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पार्षद राठौर का प्रस्ताव नगर निगम के अधिकार क्षेत्र से बाहर का विषय है, अत: इसे निरस्त किया जाता है। इसके बाद भी पार्षदों के बीच विवाद शांत नहीं हुआ। तब महापौर ने भारत माता के जयकारे लगाकर माहौल को हल्का करके सदन को सुचारु करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed