फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Property worth Rs 29 crores of former SP MLA and his brother will be attached in etah

Etah: सपा के पूर्व विधायक और उनके भाई की 29 करोड़ रुपये की संपत्ति होगी कुर्क, पुलिस ने चस्पा किया नोटिस

Wed, 22 Jun 2022 12:19 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 Jun 2022 12:19 AM IST
सार

गैंगस्टर मामले में जेल में बंद सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई जुगेंद्र सिंह यादव की संपत्ति कुर्क होगी। पुलिस ने मंगलवार को दोनों सपा नेताओं के आवास पर कुर्की का आदेश चस्पा कर दिया। 

विज्ञापन
Property worth Rs 29 crores of former SP MLA and his brother will be attached in etah
सपा नेता के आवास पर नोटिस चस्पा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और जुगेंद्र सिंह यादव की संपत्ति कुर्क होगी। डीएम ने कुर्की की कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस ने मंगलवार शाम उनके प्रेमनगर स्थित आवास पर कुर्की का आदेश चस्पा किया। इस दौरान आवास पर मिली एक कार को कुर्क कर लिया गया। बता दें कि गैंगस्टर मामले में पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव जेल में बंद हैं। बीते दिनों ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन

29 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क  

दोनों सपा नेताओं पर 18 अप्रैल को गैंगस्टर एक्ट के तहत कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव गिरफ्तार हो चुके हैं। जबकि जुगेंद्र सिंह यादव फरार चल रहे हैं। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने 17 जून को दोनों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की धारा 14-1 के तहत कार्रवाई कर दी। जिसमें दोनों नेताओं की करीब 29 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया। आदेश तामील कराने के लिए सात दिन का समय दिया गया था। 

विज्ञापन


इसी के तहत सीओ सिटी कालू सिंह सहित कोतवाली देहात और नगर का पुलिस बल मंगलवार शाम को सपा नेताओं के प्रेमनगर स्थित आवास पर पहुंचा। पूरे आदेश को दीवारों पर चस्पा किया गया। वहीं आवास में खड़ी एक कार को कुर्क कर लिया गया। सीओ सिटी ने बताया कि डीएम के आदेश पर गैंगस्टर के आरोपियों की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों भाइयों पर दर्ज हैं इतने मुकदमे 

पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव पर गैंग बनाकर अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। पूर्व विधायक के खिलाफ 78 मुकदमे और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ 81 मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed