फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Property of DG Maharaja Cable Network Attached Over 3.83 Crore Dues Office Sealed by Administration

UP: डीजी महाराजा केबल नेटवर्क की संपत्ति कुर्क, दफ्तर हुआ सील; 3.83 करोड़ का बकाया न चुकाने पर बड़ी कार्रवाई

Fri, 24 Apr 2026 11:03 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 24 Apr 2026 11:03 AM IST
सार

आगरा में 3.83 करोड़ रुपये के मनोरंजन कर बकाया न चुकाने पर डीजी महाराजा केबल नेटवर्क की संपत्तियों को प्रशासन ने कुर्क कर दिया है और दफ्तर को सील कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार बकाया वसूली के लिए कुर्क संपत्तियों की नीलामी की जाएगी और पूरी रकम जमा होने तक संपत्ति सरकारी कब्जे में रहेगी।

विज्ञापन
Property of DG Maharaja Cable Network Attached Over 3.83 Crore Dues Office Sealed by Administration
डिजी महाराजा केबिल के दफ्तर पर लगाई गई सील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में मनोरंजन कर नहीं चुकाने पर बृहस्पतिवार को प्रशासन ने डिजी महाराजा केबिल नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड की सिकंदरा में सत्यम प्लाजा स्थित संपत्तियां कुर्क कर ली हैं। कुर्की वारंट जारी होने के बाद 3.83 करोड़ रुपए की वसूली के लिए यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सदर सचिन राजपूत ने बताया कि सिकंदरा के सत्यम प्लाजा स्थित इस केबल नेटवर्क पर मनोरंजन कर की भारी देनदारी है। दो अलग-अलग रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी हुए थे। एक में 2,05,88,400 और दूसरे में 1,77,84,208 रुपये का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों राशियों को मिलाकर कुल बकाया 3.83 करोड़ रुपये से अधिक बैठता है। एसडीएम द्वारा जारी आरसी प्रपत्र-38 के तहत संग्रह अमीन अजय सिंह तोमर को चल संपत्ति कुर्क करने के लिए अधिकृत किया गया है। जब तक बकायेदार पूरी धनराशि और कुर्की का खर्च जमा नहीं कर देता, तब तक संपत्ति सरकारी कब्जे में रहेगी। कुर्क संपत्तियों को नीलाम कर बकाया की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed