आगरा: घर से टहलने निकले प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां
- प्रॉपर्टी डीलर को 10 दिन पहले एक बदमाश ने दी थी जान से मारने की धमकी
विस्तार
थाना क्षेत्र के धनौली निवासी प्रॉपर्टी डीलर राजेश रात तकरीबन नौ बजे घर के पास टहल रहे थे। टहलते हुए वो कुछ दूर अजीजपुर आ गए। यहां दो बाइक पर सवार छह बदमाश आए और राजेश पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
गोली लगने से राजेश गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से गांव में दहशत फैल गई। बदमाश हत्या करने के बाद आसानी से बाइक से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राजेश की पत्नी हैं बीडीसी सदस्य
यह भी पढ़ें:
'कोख के सौदागर' सहित पांच गिरफ्तार, जुड़वा सहित तीन शिशु बरामद, नेपाल से जुड़े तार
खुलासा: फोन पर ऑर्डर लेते थे 'कोख के सौदागर', चार से पांच लाख में बेचते थे बच्चे