{"_id":"61a07e17d97a9d68a24329a1","slug":"property-dealer-commits-suicide-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में प्रॉपर्टी डीलर ने की आत्महत्या: कमरे में तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में प्रॉपर्टी डीलर ने की आत्महत्या: कमरे में तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 27 Nov 2021 12:18 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, आगरा
अमर उजाल नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:18 AM IST
सार
आगरा में एक प्रॉपर्टी डीलर ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे से कई पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें किसी व्यक्ति पर रुपये हड़पने की बात लिखी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सिकंदरा के द्वारिका कुंज में शुक्रवार सुबह जमीन कारोबारी महावीर सिंह (50) का शव घर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। छह पेज का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें 16.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी सहित अन्य बातें लिखी हैं। तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। इन लोगों पर रकम हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन
भवन निर्माण का ठेका लेते थे
परिजनों ने पुलिस को बताया कि महावीर सिंह जमीनों की खरीद-फरोख्त के साथ भवन निर्माण का ठेका भी लेते थे। उनकी ससुराल बमरौली कटारा में है। यहां पर भागवत कथा चल रही थी। इसमें दो दिन से पत्नी गुड़िया देवी, बेटा रवि, बहू और नातियों के साथ गए हुए थे। बृहस्पतिवार शाम को रवि ने पिता से बात की। उन्होंने दूसरे दिन भागवत कथा के संपन्न होने पर भंडारे में आने की बात कही थी। इसके बाद उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह भी फोन नहीं उठने पर परिजनों ने पड़ोसी को घर पर भेजा। उन्होंने काफी देर तक कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इस पर उन्होंने खिड़की से देखा तो शव फंदे पर लटका हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कमरे का दरवाजा तोड़कर खोला गया। महावीर सिंह का शव पंखे से बंधे फंदे पर लटका हुआ था। कमरे की तलाशी में पुलिस को डायरी के छह पन्ने मिले। इसमें आत्महत्या की वजह लिखी हुई थी। यह थाना सिकंदरा को संबोधित किए गए थे।
विज्ञापन
मैं इन तीन लोगों की वजह से आत्महत्या कर रहा हूं...
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि छह पेज का सुसाइड नोट मिला है। एक पेज पर लिखा है कि गौतम यादव को 16.50 लाख रुपये दिए थे। सुनील इसकी गवाही देगा। गौतम ने घर को बर्बाद कर दिया। दूसरे पेज पर लिखा कि मैं घूरेलाल, धीरज यादव और गौतम यादव की वजह से आत्महत्या कर रहा हूं। अगर, इन तीन लोगों से मेरे मरने के बाद भी पैसा नहीं मिला तो मेरा परिवार भी खतरे में है। कृपया करके मेरा पैसा दिलवा देना सो मेरा परिवार जी सके। तीसरे पेेज पर लिखा है कि मैंने अपनी पत्नी का प्लाट गिरवीं रखा। इन्होंने मेरे से पैसे भी ले लिए। इसके बाद प्लाट किसी और बेच दिया। रुपये मांगने पर नहीं दिए। दो और पेज पर आत्महत्या की वजह लिखी है। पेजों पर नीचे महावीर सिंह लिखा हुआ है।
गुड़िया तुमने मेरा बहुत साथ दिया
एक और पेज पर लिखा है कि गुड़िया तुमने मेरा बहुत साथ दिया। मगर, मैं तुम्हारा साथ नहीं दे पाया। यह मकान बेच देना। अपनी और बच्चों की देखभाल करना। मैं आपको बीच में छोड़कर जा रहा हूं। इसलिए मुझे माफ करना। तन्नू, केशव, सुनीता और रवि इन सब का ख्याल रखना। महावीर सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उन्हें रिश्तेदार किसी तरह संभाल रहे हैं।
आगरा: 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया.. टंकी में पहुंचा सिर्फ 90 रुपये का, युवक ने ऐसे पकड़ी घटतौली