फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Project Alankar: Only One of 109 Aided Schools Applies as 25% Contribution Becomes Hurdle

यूपी न्यूज: प्रोजेक्ट अलंकार क्यों नहीं आ रहा पसंद? एडेड स्कूलों ने फेरा मुंह, सामने आई सबसे बड़ी वजह

Tue, 29 Sep 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 10:21 AM IST
सार

माध्यमिक विद्यालयों में भवन और सुविधाएं विकसित करने की प्रोजेक्ट अलंकार योजना में आगरा के एडेड स्कूलों ने रुचि नहीं दिखाई है। जिले के 109 सहायता प्राप्त विद्यालयों में अब तक सिर्फ एक ने आवेदन किया है, जबकि योजना में स्कूल प्रबंधन को 25 प्रतिशत राशि देनी है।
 

विज्ञापन
Project Alankar: Only One of 109 Aided Schools Applies as 25% Contribution Becomes Hurdle
एडेड विद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

माध्यमिक विद्यालयों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए शुरू किए गए प्रोजेक्ट अलंकार में सहायता प्राप्त स्कूलों ने रुचि नहीं दिखाई। जिले के 109 एडेड विद्यालयों में से अब तक सिर्फ दामोदर इंटर विद्यालय, होलीपुरा ने योजना के तहत आवेदन किया है। योजना में विद्यालय प्रबंधन को विकास कार्य की लागत का 25 प्रतिशत व सरकार को 75 प्रतिशत हिस्सा देना है लेकिन यही अंशदान आवेदन की राह में बाधा बन रहा है।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट अलंकार के तहत विद्यालयों में भवन निर्माण और मरम्मत के साथ विद्यार्थियों के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित की जानी हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि जिले के अधिकांश सहायता प्राप्त विद्यालय पुराने और जर्जर भवनों में चल रहे हैं। इसके बावजूद अधिकांश स्कूल योजना में शामिल होने के लिए आगे नहीं आए हैं। इसके उलट जिले के 40 राजकीय विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत लाखों के विकास कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री परवीन शर्मा ने बताया कि सहायता प्राप्त विद्यालयों के पास 25 प्रतिशत राशि भी लगाने के लिए नहीं होती है। न ही इतने विद्यार्थी होते है कि स्कूल विकास निधि से कार्य कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



जेडी राकेश सिंह ने बताया कि ऐसे एडेड स्कूलों के प्रबंधक विधायक निधि, सांसद निधि, स्कूल की विकास निधि, अच्छी कंपनी के सीएसआर फंड और स्कूल का कोई विद्यार्थी अच्छे पद पर हो तो उनकी सहायता से 25 प्रतिशत की राशि का इंतजाम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed