फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Program organized on International Day of Older Persons at Brahma Kumari Ishwariya University

Agra News: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर हुआ कार्यक्रम

Fri, 03 Oct 2025 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 03 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Program organized on International Day of Older Persons at Brahma Kumari Ishwariya University
फोटो48ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित कार्यक
कासगंज। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. सुरेंद्र गुप्ता, डाॅ. अखिलेश गौड़, बीके सरोज, डाॅ. सुभाष चंद्र दीक्षित, विनय जैन, जेसी चतुर्वेदी, पीसी शर्मा तथा बीके करुणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

सब जोन इंचार्ज बीके सरोज ने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन मूल्यों और अनुभवों से नई पीढ़ी को मार्गदर्शन मिलता है। वृद्धजन का सम्मान करना केवल सामाजिक कर्तव्य ही नहीं बल्कि मानवीयता की पहचान भी है। वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में उन्हें अकेलापन बहुत अधिक परेशान करता है। उन्हें स्वास्थ्य के साथ-साथ सम्मान देने की भी आवश्यकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वृद्धजनों को फूलमाला तथा पटका पहना कर सम्मानित किया गया। नन्ही कुमारी के स्वागत नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे, अखिलेश सक्सेना, अशोक पुण्ढीर, अनिल माहेश्वरी, शरद माहेश्वरी, सुबोध अग्रवाल, राकेश माहेश्वरी, लता अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed