फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   profile of jagan prasad garg

खुद के बूते विधायक ने दूर की पानी की समस्या

Mon, 30 May 2016 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 05:14 PM IST
विज्ञापन
profile of jagan prasad garg
विधायक जगन प्रसाद गर्ग
ताजमहल की वजह से आगरा भले ही भारत ही नहीं दुनिया भर में प्रसिद्ध हो लेकिन यहां के निवासी कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। यहां के लोकल लोगों को एक साथ एक नहीं कई मोर्चों पर जूझना होता है। कई सारी समस्याओं के बीच सबसे बड़ी समस्या है  पानी की। आगरा के कई ऐसे इलाके हैं जहां पानी की समस्या लोगों को रुलाती रही है। गर्मी के समय में तो यह समस्या और भी विकराल रुप धर लेती है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार का ध्यान भी शायद उस ओर नहीं गया। लोगों का कहना है कि उन्होंने हर संभव कोशिश की लेकिन सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली। ऐसे में जनता के लिए मसीहा बने आगरा पूर्व से विधायक जगन प्रसाद गर्ग। विधायक बनने के बाद उन्होंने पानी की समस्या को दूर करने को अपनी प्राथमिकता बनाया। पानी की समस्या से जूझ रहे आगरा के लोगों को जगन प्रसाद गर्ग ने बड़ी राहत दी। 
विज्ञापन


अगर किसी खास इलाके की बात करें तो बेनारा फैक्ट्री बोदला के पीछे लगभग 25 हजार गरीब जनता रहती है। पानी की समस्या से जूझ रहे इस इलाके के लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने अपने निजी खर्च पर जनता के लिए पानी की पाइप लाइन डलवाई। इससे इस इलाके में पानी की समस्या बहुत हद तक दूर हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को 100-100 हैंडपंप और रिबोर देने की घोषणा की थी लेकिन आगरा की समस्या का निस्तारण नही हुआ। जगन प्रसाद गर्ग ने सरकार से मांग की, कि आगरा की पेयजलापूर्ती के स्थाई समाधान के लिए बेराज व गंगा परियोजना शीघ्र से शीघ्र आगरा में मिलनी चाहिए। 

जहां हम एक तरफ आगरा को स्मार्ट शहर बनाने की बात कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पानी जैसी बड़ी समस्या पर काबू पाने में अक्षम दिख रहे हैं। ऐसे में स्मार्ट शहर का सपना खोखला ही लगता है। 


 जगन प्रसाद गर्ग ने अपने स्तर का कार्य आगरा के लोगों के लिए कर दिया है और जनता उनके इन प्रशंसनीय कार्यों के लिए उनकी आभारी भी है। जगन प्रसाद गर्ग ने हाल ही में हुए विधानसभा सत्र में आगरा से सबसे ज्यादा प्रश्न उठाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed