फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Professor Ramgopal Yadav says Shivpal Singh gets big responsibility in Samajwadi Party

Mainpuri News: प्रोफेसर रामगोपाल यादव बोले- शिवपाल सिंह को मिले बड़ी जिम्मेदारी, सपा को मिलेगी और मजबूती

Wed, 21 Dec 2022 07:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Dec 2022 07:02 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने इच्छा जताई है कि सपा में शिवपाल सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाए। इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
Professor Ramgopal Yadav says Shivpal Singh gets big responsibility in Samajwadi Party
रामगोपाल, अखिलेश यादव और शिवपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव कभी सपा से अलग नहीं हुए थे। वे सपा के ही टिकट पर विधायक बने हैं। समाजवादी पार्टी में शिवपाल सिंह यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिले, ताकि संगठन और पार्टी मजबूत हो। रामगोपाल यादव बुधवार को करहल पहुंचे। यहां समाजसेवी तोफान सिंह यादव के आवास पर उन्होंने पत्रकार वार्ता की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा उपचुनाव पूरे परिवार ने साथ मिलकर लड़ा और जीता भी। मैनपुरी नेताजी की थी और नेताजी की ही रहेगी। उन्होंने कहा कि शिवपाल सिंह यादव हमेशा से ही नेताजी और सपा के साथ रहे हैं। वे कभी समाजवादी पार्टी से अलग नहीं हुए। 2022 का विधानसभा चुनाव भी शिवपाल सिंह ने सपा से ही लड़ा था और जीते भी थे। 

विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए सपा तैयार 

रामगोपाल ने इच्छा जताई कि सपा में शिवपाल सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाए। इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी तैयार है। प्रत्याशी भी अपनी पूरी तैयारी कर चुके हैं। नगर निकाय चुनाव में सपा अपना परचम लहराएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. रामगोपाल ने सपा नेता लाखन सिंह को दी श्रद्धांजलि 

सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव बुधवार को शिकोहाबाद भी पहुंचे। यहां वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य लाखन सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। उन्होंने सपा नेता लाखन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके परिवार को ढांढस बंधाया। रामगोपाल ने दिवंगत नेता के साथ बिताए गए पलों को याद किया और कहा कि वे बहुत ही मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति के धनी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed