फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Professor Arrests In Case Of Objectionable Comment On Union Minister

फिरोजाबाद: केंद्रीय मंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी, प्रोफेसर गिरफ्तार, हिंदू संगठनों ने किया था विरोध

Sun, 14 Mar 2021 10:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 14 Mar 2021 10:20 PM IST
सार

  • न्यायालय से अंतरिम जमानत के कारण 25-25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा 
  • पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद अब हर किसी की नजर कॉलेज प्रबंधन के फैसले पर 

विज्ञापन
Professor Arrests In Case Of Objectionable Comment On Union Minister
फिरोजाबाद पुलिस के साथ टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी एसआरके कॉलेज के प्रोफेसर शहरयार अली को थाना प्रभारी रामगढ़ ने शनिवार रात को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें 25-25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर थाने से रिहा कर दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब हर किसी की नजर कॉलेज प्रबंधन के फैसले पर टिक गई है क्योंकि प्रोफेसर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने कॉलेज के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन


भारत सरकार की एक महिला केंद्रीय मंत्री पर सोशल मीडिया पर एसआरके कॉलेज के प्रोफेसर शहरयार अली ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसे लेकर शहर के हिंदूवादी संगठनों ने काफी आक्रोश व्यक्त किया था। फिरोजाबाद में थाना रामगढ़ पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

यूपी: 100 करोड़ के जाली नोट छापने की थी तैयारी, फिरोजाबाद से गिरफ्तार सरगना को लेकर बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के साथ ही अन्य हिंदूवादी संगठनों ने कॉलेज के गेट पर गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था। शनिवार रात थाना प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ अनूप कुमार तिवारी, एसएसआई सामून अली, एसआई शिवसेवक वाजपेयी ने टीम के साथ साठ फुटा रोड कश्मीरी गेट के पास से प्रोफेसर शहरयार अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें पकड़कर थाने पर लाई। प्रोफेसर शहरयार अली को न्यायालय द्वारा शर्तों पर अंतरिम जमानत दी गई थी।

 

प्रोफेसर को कॉलेज ने जारी किया था नोटिस
प्रोफेसर शहरयार अली को 25-25 हजार रुपये के दो जमानतगीरों के बंधपत्र दाखिल करने के साथ उसे उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में रिहा कर दिया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी किए जाने के बाद अब हर किसी की नजर कॉलेज प्रशासन के फैसले पर टिक गई है। कॉलेज प्रबंधन ने प्रोफेसर को नोटिस जारी किया था। नोटिस का जवाब आने के बाद कॉलेज प्रबंधन क्या कार्रवाई करेगा, हर किसी को उस फैसले का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed