{"_id":"6a8f3f8ea16be512f408af59","slug":"proceed-with-caution-potholes-on-the-shankarpur-bridge-could-prove-fatal-agra-news-c-421-1-sagr1008-15703-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जरा संभलकर निकलें...शंकरपुर पुल के गड्ढे ले सकते हैं जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जरा संभलकर निकलें...शंकरपुर पुल के गड्ढे ले सकते हैं जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। फिरोजाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर यमुना नदी में शंकरपुर घाट बना पुल अनदेखी का शिकार है। मरम्मत नहीं होने से पुल ने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश में पानी भरने से गड्ढे वाहन चालकों को दिखते नहीं है, जिससे कई बार हादसे भी हो चुके हैं। इसके बाद भी पुल की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल पर बने गड्ढों के कारण सबसे ज्यादा परेशानी बाइक सवार और ऑटो चालकों को होती है। सबसे ज्यादा खतरा पुल के बीच बने गड्ढों से है। बारिश में पानी भर जाने से गड्ढों की गहराई का पता नहीं चल पाता है। इससे तेज रफ्तार वाहन गड्ढे में जाने से अनियंत्रित हो जाते हैं। आशंका रहती है कि तेज रफ्तार वाहन पुल अनियंत्रित होने पर रेलिंग से टकराकर यमुना नदी में गिर सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय अंधेरा होने के कारण खतरा और बढ़ जाता है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से पुल के गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
संबंधित विभाग को निर्देशित किया जाएगा कि मौके पर जाकर पुल का स्थलीय निरीक्षण करें। निरीक्षण के बाद जो भी कार्य नियमानुसार आवश्यक होगा, उसे कराया जाए। -स्वाति शर्मा, उप जिलाधिकारी, फतेहाबाद